क्या बॉलीवुड छोड़ने की तैयारी में हैं अनुष्का शर्मा, वजह कोहली हैं या फिर प्रेग्नेंसी?
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की पत्नी इन दिनों फिल्मी दुनिया से दूर दिख रही है। वो या तो पति विराट कोहली के साथ हॉलीडे पर दिखती है या क्रिकेट स्टेडियम में पति का हौंसला बढ़ाते हुए। ऐसे में खबरें आने लगी है कि अनुष्का ने बॉलीवुड से ब्रेक लिया है। जहां अनुष्का के साथ काम करने वाली एक्ट्रेसस के पास फिल्मों की भरमार है तो वहीं अनुष्का के पास फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी न उनकी ओर से हैं न मेकर्स की ओर है।
पढ़ें- निक से शादी के बाद अब प्रियंका ने फैंस से शेयर की ये Good News लेकिन......
क्या प्रेग्नेंट हैं अनुष्का?
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की आखिरी फिल्म शाहरुख खान के साथ 'जीरो' थी। उसके बाद से वो पर्दे से गायब हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने कोई नया प्रोजेक्ट साइन नहीं किया है। वो न फिल्मी पार्टियों में दिख रही हैं और न ही इवेंट्स में नजर आ रही है। ऐसे में अफवाहें भी सामने आ रही हैं। खबर आ रही है कि अनुष्का प्रेग्नेंट हैं और इसी वजह से वो फिलहाल फिल्मी पर्दें से से दूर हैं। हालांकि खबरें ये भी आ रही हैं कि अनुष्का के इस फैस ले के पीछे विराट हैं।
विराट की वजह से लिया फैसला!
मीडिया रिपोर्ट में भी कहां जा रहा है कि पति विराट कोहली के कहने पर अनुष्का ने फिलहाल एक्टिंग को विराम दिया है। विराट चाहते हैं कि अनुष्का शर्मा परिवार को और उन्हें वक्त दें। फिलहाल अनुष्का के पास किसी नए फ़िल्मी प्रोजेक्ट के होने की ऑफिशियल जानकारी नहीं है। हालांकि कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अनुष्का शेखर कपूर की पानी और संजय लीला भंसा ली की फिल्म में नजर आ सकती है।
वर्ल्ड कप में पति का हौंसला बढ़ाएंगी अनुष्का
अनुष्का फिलहाल अपने पति के साथ वक्त बिता रही हैं। वर्ल्ड कप शुरू होने वाला है। ऐसे में अनुष्का शर्मा अपने पति को चीयर्स करती नजर आ सकती हैं। उन्होंने कुछ समय के लिए फिल्मी प्रोजेक्ट्स को होल्ड पर रखा है। वहीं वो अपने प्रोडक्शन हाउस के कामों में भी व्यस्त हैं।