Anushka-Virat: बेटी वामिका के साथ लंदन में लंच करते नजर आए विराट कोहली, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर
Anushka Sharma Virat Kohli: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के दूसरे बेटे अकाय का 15 फरवरी 2024 को लंडन में जन्म हुआ था। कपल ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी। इस बीच विराट अपनी बेटी वामिका के साथ लंडन के एक रेस्टोरेंट में स्पॉट हुए। जिसकी तस्वीर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है।
हाल ही में विराट कोहली की लंदन की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसमें वह अकेले नजर आए थे। वहीं अब वह एक रेस्टोरेंट में अपनी बेटी वामिका के साथ नजर आए। जिसमें दोनों पिता और बेटी लंडन के रेस्टोरेंट में साथ लंच करते हुए नजर आए। इस तस्वीर के वायरल होने के बाद उनके तमाम फैंस खुश हो गए।

वायरल हो रही तस्वीर में देखा जा सकता है कि विराट कोहली अपनी बेटी वामिका के साथ बैठकर लंच कर रहे है। इस दौरान दोनों ने ब्लैक कलर का आउटफिट कैरी किया है। हालांकि फोटो में वामिका का चेहरा हार्ट इमोजी से छुपाया हुआ है। अब इस खूबसूरत तस्वीर को देख लोग वामिका को अनुष्का शर्मा की कॉपी बता रहे हैं।
विराट और वामिका की वायरल फोटो में लोग जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ये कितनी जल्दी बड़ी हो गई। एक ने लिखा, बिल्कुल अपनी मां पर गई है। अन्य यूजर ने लिखा, 'भले ही हम उसकी केवल पीठ देख पा रहे हैं लेकिन मुझे उम्मीद है कि बेहद क्यूट होगी।' वहीं कुछ फैंस ने तस्वीर लेने वाले के खिलाफ सख्त एक्शन लेने के लिए कहा। एक यूजर ने लिखा, 'इस तरह से चोरी-छुपे उनकी तस्वीर लेना गलत है।'
बता दें कि, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी वामिका का जन्म साल 2021 में हुआ था। हालांकि अब तक कपल ने अपनी लाडली का चेहरा सोशल मीडिया पर रिवील नहीं किया। अनुष्का शर्मा वामिका को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करती हैं। यही वजह है कि फैंस वामिका की एक झलक देखने के लिए काफी उत्साहित रहते हैं। अब फैंस को इंतजार है कि आखिर कब कपल अपने दूसरे बेटे की तस्वीर शेयर करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications