भारत नहीं इस जगह होगा अनुष्का शर्मा के दूसरे बच्चे का जन्म, इस शख्स ने डिलीवरी को लेकर किया खुलासा
Anushka Sharma Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर को लेकर चर्चा में हैं। पिछले कुछ दिनों से खबरें आ रही हैं कि एक्ट्रेस जल्द ही दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं। इस बीच एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि अनुष्का के दूसरे बच्चे का जन्म विदेश में होगा।
दरअसल, बिजनेसमैन हर्ष गोयनका ने हाल ही में अपने एक्स पर एक पोस्ट कर सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। उन्होंने अपने पोस्ट में दावा किया है अनुष्का शर्मा के दूसरे बच्चे का जन्म विदेश में होगा। साथ ही उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि वह अपने माता-पिता की तरह बॉलीवुड या क्रिकेट किसे अपना करियर चुनेगा।

हर्ष गोयनका ने अपने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'बस अब कुछ दिनों में एक बेबी जन्म लेने वाला है। अब ये देखना दिलचस्प है कि क्या वे अपने पिता की तरह क्रिकेटर बनता है या फिर वह अपनी मां की तरह फिल्मों में करियर बनाएगा।' अब उनके इस पोस्ट के बाद अनुष्का शर्मी का प्रेग्नेंसी की खबर कंफर्म हो गई है। हालांकि इस पर अब तक कपल की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया।
बता दें कि, हाल ही में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को एकसाथ स्पॉट किया गया था। इस दौरान एक्ट्रेस ने कई बार अपना बेबी बंप छुपाने की कोशिश की। इसके बाद से एक्ट्रेस लगातार अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर को लेकर चर्चा में हैं। इससे पहले पूर्व क्रिकेटर एबी डिविलियर्स ने यूट्यूब चैनल से एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबर की पुष्टि की थी।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बेटी का जन्म साल 2021 में हुआ था। जिसका नाम वामिका है। हालांकि एक्ट्रेस ने अब तक अपनी बेटी का चेहरा सोशल मीडिया भी रिवील नहीं किया। वह उसे लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करती हैं। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह जल्द ही अपनी अगली फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' में नजर आएंगी। फिलहाल फैंस फिल्म की रिलीज डेट का इंतजार कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications