Akaay Kohli: विराट कोहली के बेटे की खुशी में पाकिस्तान में बंटी मिठाइयां, फैंस ने दिल खोलकर लुटाया प्यार

भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने 20 फरवरी, मंगलवार को अपने दूसरे बच्चे के जन्म की घोषणा की है, जिसका नाम अकाय रखा गया है। जैसे ही उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुशखबरी शेयर की, फैंस ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ ला दी, और इस खुशी का जश्न सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी मनाया गया।

पाकिस्तान में फैंस ने बांटी मिठाइयां
दरअसल, ये विराट कोहली की वर्ल्ड वाइड फैन फॉलोइंग ही है, जो उनसे जुड़ी हर खबर रातोंरात वायरल हो जाती है। यही वजह है कि जब कोहली ने अपने दूसरे बच्चे के जन्म की जानकारी शेयर की तो उनको दुनियाभर से बधाइयां मिलने लगीं। इस मौके पर पाकिस्तान में भी विराट कोहली के बेटे की जन्म की खुशी में फैंस ने न सिर्फ बधाई दी बल्कि वहां मिठाइयां भी बांटी।

Kohli fans distributed sweets

कोहली के ब्रेक की अटकलों पर लगा विराम
कोहली और अनुष्का पहले से ही तीन साल की बेटी वामिका के माता-पिता हैं। विराट कोहली लगभग एक महीने से क्रिकेट के मैदान से गायब हैं और इसे लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर इन अटकलों पर विराम लगा दिया।


कोहली ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में जानकारी दी कि, 'अत्यधिक खुशी और प्यार से भरे दिलों के साथ, हम सभी को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि 15 फरवरी को, हमने अपने बच्चे अकाय और वामिका के छोटे भाई का इस दुनिया में स्वागत किया!' 'हम अपने जीवन के इस खूबसूरत समय में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि इस समय हमारी निजता का सम्मान करें।' विराट कोहली की घोषणा के बाद शुभकामनाओं का आना शुरू हो गया।

ये भी पढ़ें- 'ABD Ne Sahi Bola Tha...,' कोहली के दूसरी बार पिता बनने पर यूजर्स को आई डिविलियर्स की याद, दिए ये रिएक्शन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+