'हमेशा नए लड़कों के साथ...' जब आपस में भिड़ गई थीं ऐश्वर्या राय और मनीषा कोइराला, एक्ट्रेस ने लगाए गंभीर आरोप

Manisha Koirala And Aishwarya Rai: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय वैसे तो अक्सर बयानबाजी से दूर रहती हैं। वह इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में शुमार हैं। 90 के दशक में ऐश्वर्या राय के साथ-साथ मनीषा कोइराला का भी बोलबाला रहा। लेकिन दोनों के बीच हुई लड़ाई हमेशा चर्चा में रही।

ऐश्वर्या राय और मनीषा कोइराला के बीच झगड़ा एक्टर और मॉडल राजीव मूलचंदानी की वजह से शुरू हुआ था। उस वक्त राजीव ऐश्वर्या राय को डेट कर रहे थे लेकिन बाद में ये रिश्ता खत्म हो गया था। ऐश्वर्या का आरोप था कि मनीषा कोइराला की वजह से राजीव ने उन्हें धोखा दिया था। हालांकि एक इंटरव्यू के दौरान ऐश्वर्या राय ने मनीषा कोइराला पर जमकर भड़ास निकाली थी।

Aishwarya Rai

1999 में एक मैगजीन के साथ बातचीत के दौरान ऐश्वर्या राय ने कहा था, '1994 की शुरुआत में एक मैगजीन ने एक खबर छापी कि राजीव ने मुझे मनीषा के लिए छोड़ दिया। जब मुझे इस बारे में पता चला तो मैंने राजीव को कॉल किया कि यह सब क्‍या है। राजीव मेरा अच्‍छा दोस्‍त था और कुछ नहीं।'

ऐश्वर्या राय ने आगे कहा था, 'मैंने राजीव से कहा था कि उनकी और मनीषा की लव स्टोरी के बीच नहीं आना चाहती हूं। हालांकि दो महीने बाद ही वह दोनों अलग हो गए थे। मनीषा हर दूसरे महीने एक अलग लड़के के साथ दिखती हैं।'

ऐश्वर्या राय ने आगे कहा था कि' 'जब तमिल में फिल्‍म 'बॉम्‍बे' देखी थी तो उन्हें ये काफी पसंद आई थी। इसके बाद जब बॉम्बे पहुंची तो मुझे राजीब का फोन कॉल आया था। तब राजीव को बताया था कि मनीषा की फिल्म काफी पसंद आई। यहां तक कि एक्ट्रेस को बधाई देने के लिए फूलों का गुलदस्ता भेजने वाली थी लेकिन तभी राजीव ने कहा कि तुम पेपर नहीं पढ़ती क्या।'

मनीषा ने दावा किया था कि उन्हें कुच लव लेटर्स मिले हैं जो कि राजीव ने उनके लिए लिखे थे। ये खबर सामने आने के बाद ऐश्वर्या राय को बड़ा झटका लगा था। इसकी वजह से एक्ट्रेस बहुत ज्यादा रोई थीं। ऐश्वर्या ने मनीषा पर निशाना साधते हुए कहा था कि, 'उन्होंने कभी श्रीदेवी और रेखा जैसी दिग्गज एक्ट्रेसेस को नहीं छोड़ा तो वह कौन हैं।' बता दें कि, ऐश्वर्या राय और मनीषा कोइराला के बीच झगड़ा काफी चर्चा में रहा। दोनों सालों बाद भी एक दूसरे से बातचीत नहीं करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+