अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग में आखिर क्यों नहीं पहुंचे विराट कोहली, सामने आया सबसे बड़ा सच
Ambani-Radhika Merchant Pre-Wedding Party: मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की प्री वेडिंग सैरमनी में दुनिया भर से सेलिब्रिटी आए हुए हैं। गुजरात के जामनगर में बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट सितारों का जमावड़ा लगा हुआ है। लेकिन भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली इस प्री वेडिंग सेरेमनी में नजर नहीं आए।
पार्टी में पहुंचे धोनी-सचिन
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अनंत अंबानी की प्री वेडिंग में अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ पहुंचे हुए हैं। महेंद्र सिंह धोनी के अलावा सचिन तेंदुलकर रोहित शर्मा जैसे बड़े नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं। भारत ही नहीं बल्कि दूसरे देशों से भी कई क्रिकेटरों ने इस प्री वेडिंग में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।

पोलार्ड-ब्रावो ने जमाया रंग
वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी के साथ डांडिया खेलते हुए नजर आए। वेस्टइंडीज के ही एक और खिलाड़ी और मुंबई इंडियंस के लिए लंबे समय तक खेलने वाले किरोन पोलार्ड भी इस प्री वेडिंग में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान सुपर लीग को बीच में ही छोड़कर जामनगर पहुंच गए हैं।
आखिर कोहली क्यों नहीं गए
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट भी अपनी वाइफ के साथ प्री वेडिंग में डांस करते नजर आए। लेकिन इस बीच विराट कोहली को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाओं का माहौल गर्म है। विराट कोहली को लेकर फैंस सवाल पूछ रहे हैं कि जहां दुनिया भर के सारे क्रिकेटर पहुंचे आखिर विराट कोहली वहां क्यों नहीं गए?
इस वजह से कोहली ने लिया ये फैसला
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग सेरेमनी में शामिल नहीं हुए हैं। हालांकि, अनंत अंबानी के प्री वेडिंग में विराट कोहली के पहुंचने की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल जरूर हुई थी। लेकिन यह सारे वीडियो और फोटो फेक बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट कोहली हाल ही में दूसरी बार पिता बने हैं।
इसी वजह से उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से भी अपना नाम वापस ले लिया था। यही एक वजह मानी जा रही है कि विराट कोहली मौजूदा समय में अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताना चाहते हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट में ऐसा दावा भी किया जा रहा है कि विराट कोहली आईपीएल 2024 से भी ब्रेक ले सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications