अनुष्का शर्मा-विराट कोहली के बेटे को मिलेगी कहां की नागरिकता? अब सबके सामने आया 'अकाय' का सच

Anushka Sharma-Virat Kohli Son: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके पति विराट कोहली हाल ही में अपने दूसरे बच्चे के पैरेंट्स बने हैं। अनुष्का शर्मा ने गत 15 फरवरी 2024 को एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। बेटे का नाम अकाय रखा गया है। कपल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लोगों को बेटे के जन्म की जानकारी दी थी।

अनुष्का शर्मा ने लंदन में दिया बेटे को जन्म
आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा ने लंदन, यूनाइटेड किंगडम के एक अस्पताल में अपने बेटे अकाय को जन्म दिया है। इस खबर के बाद से ही अकाय की नागरिकता को लेकर जोर शोर से चर्चा शुरू हो गई है। कई लोगों का कहना है कि लंदन में जन्म लेने की वजह से अनुष्का-विराट के बेटे को ब्रिटिश नागरिकता प्राप्त होगी। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि अकाय को भारतीय नागरिकता ही मिलेगी।

Anushka Sharma

'अकाय' की नागरिकता को लेकर सवाल
इन सबके बीच स्पोर्ट्स टॉक की एक रिपोर्ट के अनुसार अकाय ब्रिटिश नागरिक नहीं होंगे। नियमों के अनुसार यूके में पैदा होने से ही स्वचालित रूप (अपने आप ही) से नागरिकता नहीं मिल जाती है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि वहां की नागरिकता लेने के लिए, कम से कम माता-पिता में से किसी एक को ब्रिटिश नागरिक होना चाहिए या फिर बच्चे के पैरेंट्स वहां 5 साल से अधिक समय से रह रहे हों।

ब्रिटिश नागरिकता प्राप्त करने के नियम
ब्रिटिश नागरिकता के लिए आवेदन करने वाले व्यस्क प्रवासियों को आमतौर पर कम से कम 5 या 6 साल तक ब्रिटेन में रहना चाहिए और पहले से ही ब्रिटेन में रहने का स्थायी अधिकार होना चाहिए। वहीं एक सामान्य नियम के रूप में, ब्रिटेन में कम से कम 12 महीने तक रहने के लिए अनिश्चितकालीन छुट्टी लेने के बाद आप ब्रिटिश नागरिक बन सकते हैं।

अकाय भारतीय नागरिक ही कहलाएंगे
इसी तरह यूके के बाहर ब्रिटिश नागरिक माता-पिता से पैदा हुए बच्चे को ब्रिटिश नागरिकता ही मिलती है, जो माता-पिता की नागरिकता की स्थिति पर निर्भर करता है। भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के मामले में दोनों में से कुछ भी नहीं है। इसलिए उनके अकाय भारतीय नागरिक ही कहलाएंगे और उन्हें भारत की ही नागरिकता मिलेगी।

अकाय के पास होगा यूके का पासपोर्ट
आपको बता दें कि अनुष्का-विराट के बेटे अकाय के मामले में, लंदन में जन्म और उसी शहर में उनके माता-पिता की प्रॉपर्टी होने के बावजूद, उन्हें ब्रिटिश नागरिकता नहीं मिलेगी। हालांकि, उनके पास यूके का पासपोर्ट जरूर होगा, लेकिन अकाय को भारतीय नागरिक के रूप में ही पहचाना जाएगा। जानकारी के अनुसार अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने साल 2017 में शादी की थी। इसके बाद जनवरी 2021 में, उन्होंने अपनी बेटी वामिका का स्वागत किया था। अब साल 2024 में अब उनके घर में बेटे का जन्म हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+