क्या स्टेडियम में होती है अनुष्का-रितिका की फाइट? सामने आया बड़ा सच
Rohit Sharma on The Great Indian Kapil Show: द ग्रेट इंडियन कपिल शो के दूसरे एपिसोड में रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर बतौर मेहमान बनकर पहुंचे थे। इन दोनों ही क्रिकेटर्स ने कपिल शर्मा के साथ अपने दिल की बात की। इस दौरान रोहित शर्मा की वाइफ रितिका सजदेह भी शो में नजर आईं। वह बतौर ऑडियंस शो को देखने के लिए बैठी हुई थीं।
अनुष्का शर्मा को लेकर सवाल
कपिल शर्मा अपने मजाकिया अंदाज की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। रोहित शर्मा की वाइफ रितिका को देखकर कपिल शर्मा ने उनसे एक ऐसा सवाल पूछ लिया जिसे लेकर सोशल मीडिया पर फैंस भी लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कपिल शर्मा ने रितिका से अनुष्का शर्मा को लेकर सवाल किया।

रितिका-अनुष्का में है फाइट?
रोहित शर्मा ने रितिका से पूछा क्या कभी ऐसा हुआ है कि स्टेडियम में रोहित जल्दी आउट हो गए हो और उस पर अनुष्का शर्मा ने आपको चिढ़ाया हो। इसके बाद आप दोनों की फाइट हो गई हो। इसका जवाब देते हुए रितिक ने कहा कि जब रोहित बैटिंग कर रहे होते हैं तो मैं किसी से बात नहीं करती हूं। इसलिए झगड़ा होने का तो सवाल ही नहीं उठाता है। कपिल ने आगे कहा कि रोहित आउट होने के बाद फिर आप क्या करती हैं। फिर रितिका बताती है कि वह अपनी बाकी के दोस्तों को सपोर्ट कर रही होती हैं।
रितिका ने कही यह बात
बता दें कि स्टेडियम में कई बार अनुष्का शर्मा और रितिका सजदेह को एक साथ मैच देखते हुए पाया गया है। कई बार ऐसी खबरें भी आती रही है कि रितिका सजदेह और अनुष्का शर्मा के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। इन दोनों के बीच अनबन की खबरों ने जमकर सुर्खियां बटोरी थी। लेकिन रितिका सजदेह के जवाब के बाद यह साफ हो गया है कि ऐसा कुछ भी नहीं है।
अय़्यर ने किया बड़ा खुलासा
रोहित शर्मा के अलावा श्रेयस अय्यर से भी इस शो के दौरान कपिल शर्मा काफी कुछ पूछते हैं। श्रेयस ने इस दौरान एक बड़ा खुलासा किया। श्रेयस बताते हैं कि जब वह पहली बार आईपीएल खेल रहे थे तो उन्होंने स्टैंड में एक लड़की देखी थी जो उन्हें काफी अच्छी लगी थी। उन्होंने उस लड़की को फेसबुक पर ढूंढने की भी कोशिश की। लेकिन वह नहीं मिल सकी।












Click it and Unblock the Notifications