बेटे अकाय के जन्म के बाद दिखा अनुष्का शर्मा का ऐसा रूप, फोटो देख लोग बोले- भाभी...आपको तो हम....
Anushka Sharma: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों अपने बेटे अकाय की परवरिश को लेकर काफी बिजी चल रही हैं। ऐसे में वह आईपीएल में अपने पति का हौसला बढ़ाने के लिए भारत भी नहीं पहुंच पाई हैं। अनुष्का शर्मा इनदिनों अपने एक महीने के बेटेअकाय और बेटी वामिका के साथ लंदन में मौजूद हैं।
अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर की वापसी
अकाय के जन्म के बाद से लोग अनुष्का शर्मा को सोशल मीडिया पर काफी मिस कर रहे थे। हालांकि अनुष्का के पति विराट कोहली अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं लेकिन अनुष्का इंटरनेट से गायब थीं। फिलहाल अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर वापसी कर ली है।

बेटे अकाय-बेटी वामिका के साथ लंदन में हैं अनुष्का
आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा ने दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर के बाद से ही अपने काम से ब्रेक ले लिया था और फिलहाल वह लंदन में अपने नवजात बेटे अकाय की देखभाल कर रही हैं। बेटे के जन्म के बाद पहली बार अनुष्का शर्मा ने आज यानी 28 मार्च 2024 (गुरुवार) को अपनी एक खूबसूरत तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है।
बेटे के जन्म के बाद अनुष्का की पहली तस्वीर
अनुष्का शर्मा की ये फोटो एक मोबाइल फोन ब्रांड का विज्ञापन है लेकिन फैंस को ये काफी पसंद आ रही है। इस फोटो में अनुष्का हाथ में एक स्मार्टफोन लिए नजर आ रही हैं। उन्होंने एक सफेद शर्ट और नीली जींस पहनी हुई है। साथ ही छोटे बाल में वह बहुत ही खूबसूरत भी लग रही हैं। फोटो में देखा जा सकता है कि अनुष्का लकड़ी की एक बेंच पर तकिए और कंबल बिछाकर बैठी हुई हैं।
अनुष्का ने सोशल मीडिया पर लिखी ऐसी बात
अनुष्का शर्मा का चेहरा काफी ग्लो कर रहा है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है- सुबह का सूरज और मेरे #OnePlusOpen पर कुछ पढ़ने का समय...दिन की शुरुआत करने का इससे बेहतर तरीका क्या हो सकता है।
लोगों ने अनुष्का शर्मा को किए ऐसे कमेंट्स
अनुष्का शर्मा के फैंस उन्हें इतने दिनों बाद सोशल मीडिया पर वापस देखकर काफी खुश हो गए हैं। लोग उनकी इस तस्वीर पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक शख्स ने कमेंट करते हुए उनसे भाभी, भैया को बोलना केकेआर वालों से पंगे करें.... एंटरटेनमेंट की कमी हो रही है। आपको बता दें कि विराट कोहली इस समय आईपीएल में आरसीबी टीम की तरफ से खेल रहे हैं।
लोगों ने कहा- भाभी आपको मिस कर रहे हैं
वहीं एक दूसरे शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- स्टेडियम में आरसीबी को चीयर करने के लिए आपकी याद आ रही है। एक यूजर ने लिखा है- भाभी आईपीएल में आपको मिस कर रहे हैं। आपको बता दें कि अकाय के जन्म से पहले ही विराट और अनुष्का लंदन चले गए थे। अनुष्का अभी भी बेटी वामिका और बेटे अकाय के साथ लंदन में हैं। कहा जा रहा है कि वह जल्द ही वामिका को स्कूल में दाखिला दिलाने के लिए भारत लौटेंगी। हालांकि इस बात को लेकर अभी तक कपल की ओर से कोई टिप्पणी नहीं की गई है।












Click it and Unblock the Notifications