'अनुष्का हमें आपसे ऐसी उम्मीद नहीं थी, आपने तो...', विराट कोहली की वजह से ट्रोल हुईं एक्ट्रेस
Anushka Sharma gets brutally trolled: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। शुरुआती दो टेस्ट मैच से बाहर रहने के बाद ऐसी उम्मीद जताई जा रही थी कि विराट कोहली तीसरे मैच से वापसी कर लेंगे। लेकिन बचे हुए तीन मुकाबले में भी विराट कोहली भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं।
कोहली क्यों हैं टीम से बाहर?
विराट कोहली टीम इंडिया से बाहर क्यों है? इस बात की सही जानकारी अभी तक किसी के पास नहीं है। बीसीसीआई अधिकारी ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए विराट कोहली को लेकर कहा कि विराट अभी निजी कारणों की वजह से टीम इंडिया में शामिल नहीं हो सकते हैं।

अनुष्का हो रही ट्रोल
विराट कोहली के फैंस लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। भारतीय टीम की घोषणा होने के बाद से ही ट्विटर पर अनुष्का शर्मा ट्रेंड कर रही है। विराट कोहली की वाइफ और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को लेकर फैंस लगातार टिप्पणियां कर रहे हैं।
कोहली के फैंस ने साधा निशाना
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा अनुष्का हमें आपसे यह उम्मीद नहीं थी, आपने तो विराट कोहली का करियर ही खराब कर दिया। वहीं एक अन्य यूज़र ने लिखा कि जहां दूसरी तरफ खिलाड़ियों की बीवी अपने पति को सपोर्ट करती है। वहीं अनुष्का शर्मा उन्हें क्रिकेट से दूर कर रही हैं। अनुष्का शर्मा लगातार फैंस के बीच ट्रोल हो रही हैं।
सामने आई थी पैरेंट्स बनने की खबर
ऐसा पहली बार नहीं है जब अनुष्का शर्मा को विराट कोहली की वजह से ट्रोल किया गया हो। इससे पहले भी कई बार में अनुष्का शर्मा ट्रोलर्स के निशाने पर रही हैं। अनुष्का विराट कोहली के दोस्त और पूर्व रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के साथी एबी डी विलियर्स ने कुछ दिन पहले विराट कोहली के पैरंट्स बनने की खबर दी थी। हालांकि बाद में वह इस बात से मुकर गए थे।












Click it and Unblock the Notifications