हरियाणा: कांग्रेस सरकार में बेटी के ऊपर अत्याचार होने पर कांग्रेसी चुप रहते हैं, बोले सीएम नायब सिंह सैनी
हरियाणा में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने कमर कस ली है। बीजेपी बड़े जोर शोर से चुनाव प्रचार कर रही है। इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चुनावी बागडोर अपने हाथ में ले लिया है। वे धुआंधार चुनाव प्रचार कर रहे हैं।
इस बीच सीएम नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस शासित राज्य कर्नाटक के अंदर एक बेटी पर अत्याचार हुआ लेकिन प्रियंका गांधी वाड्रा, सोनिया गांधी और राहुल गांधी के मुंह पर ताला लग गया है। क्योंकि वो कांग्रेस शासित राज्य की बेटी थी।

सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि इनकी सरकार के अंदर किसी बेटी के ऊपर अत्याचार हो जाता है तो ये लोग मुंह पर ताला लगाकर बैठ जाते हैं। ये लोग अपना मुंह नहीं खोलते हैं। सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि आपकी प्रॉपर्टी को बांट दिया जाएगा ऐसा कांग्रेस का एजेंडा है। कांग्रेस की कर्नाटक सरकार द्वारा विशेष वर्ग के लोगों को OBC में लेने का कार्य घोर निंदनीय है।
बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान संपन्न हो चुके हैं। वहीं, अब छह चरणों का मतदान होना बाकी है। कल यानी 26 अप्रैल को दूसरे चरण की वोटिंग होगी। इस बार कुल सात चरणों में वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। हरियाणा में इस बार छठे चरण में मतदान होंगे।
यह भी पढ़ें- हरियाणा: 'हार के डर से मैदान में उतरना ही नहीं चाहते कांग्रेस नेता', बोले सीएम नायब सिंह सैनी












Click it and Unblock the Notifications