विराट कोहली दूसरी बार बने पिता, अनुष्का ने दिया बच्चे को जन्म, जानिए बेटा हुआ या बेटी?

Virat Kohli become father for 2nd time: काफी समय से टीम इंडिया से छुट्टी पर चल रहे विराट कोहली के लिए एक खुशखबरी आई है। विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। इसी सिलसले में विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर चल रहे थे।

विराट और अनुष्का दूसरी बार पैरेंट्स बने हैं। पिछली बार उनके लड़की हुई थी और इस बार बेटे का जन्म हुआ है। इसका नाम अकाय रखा गया है। अनुष्का शर्मा ने इन्स्टाग्राम पर इस खबर के बारे में जानकारी दी और कहा कि 15 फरवरी को हमारे बेटे अकाय का जन्म हुआ।

virat and anushka

अनुष्का ने लिखा कि हमारे जीवन के इस सुंदर समय में हम आप सभी का आशीर्वाद चाहते हैं। हम आपसे निवेदन करते हैं कि इस समय में हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें। गौरतलब है कि अनुष्का और विराट का पहला बच्चा एक बेटी थी और उसका नाम वामिका रखा गया था। अब वामिका का छोटा भाई भी इस दुनिया में आ गया है। विराट ने भी यही पोस्ट अपने इन्स्टाग्राम पर डालते हुए जानकारी दी है।

विराट कोहली ने जब इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से छुट्टी ली थी, उस समय ही कयास लगाये जा रहे थे कि वह दूसरी बार पिता बनने जा रहे हैं। एबी डीविलियर्स ने इसका खुलासा भी कर दिया था लेकिन बाद में एबीडी ने यू-टर्न ले लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+