'मुझसे गलती हो गई', अनुष्का शर्मी की प्रेग्नेंसी की खबर निकली झूठी, एबी डिविलियर्स ने बताया क्या है सच?

Anushka Sharma Second Pregnancy: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली सबसे पॉपुलर कपल में से एक हैं। बीते दिनों अनुष्का शर्मी अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर छाई हुईं थीं। वहीं साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एबी डिविलियर्स ने इस बात को कंफर्म कर दिया था कपल जल्द ही गुड न्यूज देने वाला है। लेकिन अब उन्होंने इसके लिए माफी मांगी है।

जी हां एबी डिविलियर्स इस बात की पुष्टि की थी कि अनुष्का शर्मी दूसरी बार मां बनने वाली हैं और इसलिए विराट कोहली ने क्रिकेट छोड़ कुछ वक्त अपनी पत्नी के साथ वक्त बिताने का फैसला किया। लेकिन अब खुद एबी डिविलियर्स अपने इस बयान से पीछे हट गए। उन्होंने फैंस से माफी मांगते हुए कहा कि ये गलत खबर दी गई है।

Anushka Sharma

आईएएनएस से बातचीत के दौरान एबी डिविलियर्स ने कहा कि, हर किसी के लिए उनका परिवार पहली प्राथमिकता होती है। जैसा कि मैंने अपने यूट्यूब चैनल में बताया था ये मेरी बड़ी गलती थी कि मैंने सभी को इस बारे में गलत जानकारी दी। जिसमें कोई भी सच्चाई नहीं है। किसी को नहीं मालूम कि विराट इस समय कहां हैं। उम्मीद करता हूं कि वह जल्द ही मैदान पर शानदार वापसी करें।

एबी डिविलियर्स ने आगे यह भी साफ किया कि उन्हें नहीं मालूम कि आखिर क्यों क्यों विराट कोहली ने मैच से ब्रेक लिया है। डिविलियर्स ने कहा, 'इस ब्रेक का कारण जो भी हो वास्तव में उम्मीद है कि वह मजबूत, बेहतर, स्वस्थ और तरोताजा होकर वापस आएगा।' इससे पहले विराट कोहली की मां के बीमार होने की अफवाह फैली थी जिसके बाद उनके भाई ने सोशल मीडिया पर गलत खबर ना फैलानी की अपील की थी।

बीते दिनों एबी डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा था कि, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा जल्द ही दूसरे बच्चे का वेलकम करने वाले हैं। फिलहाल वह और उनका बच्चा दोनों ठीक है। डिविलियर्स के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर कपल के दूसरी बार माता-पिता बनने की खबर को लेकर फैंस खुश हो गए थे। हालांकि विराट और अनुष्का की तरफ से इस पर आधिकारिक बयान सामने नहीं आया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+