क्यों लंदन में ही पैदा हुआ विराट कोहली-अनुष्का शर्मा का बेटा? क्या इसके पीछे छुपा है कोई बड़ा राज?

Anushka Sharma and Virat Kohli: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। अनुष्का शर्मा ने गत 15 फरवरी 2024 को एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। इसी के साथ ही भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपने दूसरे बच्चे के पैरेंट्स बन गए हैं। वामिका को भी अपने लिए एक प्यारा सा छोटा भाई मिल गया है।

अनुष्का ने अकाय को लंदन में दिया जन्म
खबर है कि अनुष्का शर्मा ने अपने बेटे को लंदन में जन्म दिया है। वहीं बेटे का नाम अकाय रखा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अकाय शब्द का अर्थ जो देह रहित हो या जिसने शरीर धारण न किया हो, हौ। लेकिन कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अनुष्का और विराट ने अपने बेटे का नाम तुर्किश शब्द वाला अकाय रखा है जिसका मतलब चमकता चांद होता है।

virat kohli

अकाय की नागरिकता को लेकर उठे सवाल
फिलहाल अकाय की नागरिकता को लेकर भी लोगों के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि लंदन में जन्म लेने की वजह से अनुष्का-विराट के बेटे को ब्रिटिश नागरिकता प्राप्त होगी। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि अकाय को भारतीय नागरिकता ही मिलेगी लेकिन अकाय ब्रिटिश नागरिक नहीं होंगे।

मुंबई में हुआ था बेटी वामिका का जन्म
वहीं कई लोग ये भी सवाल कर रहे हैं कि आखिर विराट-अनुष्का ने बेटे के जन्म के लिए लंदन को ही क्यों चुना। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी की थी। इसके बाद 11 जनवरी 2021 को अनुष्का शर्मा ने बेटी वामिका को जन्म दिया था। वामिका का जन्म मुंबई में हुआ था। लेकिन इस बार बेटे को जन्म देने के लिए अनुष्का लंदन पहुंची थीं।

दूसरे बेबी को लेकर चाहते थे प्राइवेसी
कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपने दूसरे बेबी को लेकर काफी ज्यादा प्राइवेसी चाहते थे। यही कारण है कि उन्होंने अपने दूसरे बेबी की प्लानिंग को लेकर भी सोशल मीडिया पर कुछ नहीं लिखा था। अनुष्का शर्मा भी अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को छुपाती नजर आ रही थीं। ऐसे में उन्होंने मुंबई से दूर लंदन को ही चुना। इस बीच विराट कोहली की एक फोटो भी वायरल हुई थी जिसमें वह लंदन की सड़कों पर घूमते नजर आ रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+