हरियाणा: आगामी लोकसभा चुनाव के बीच सीएम नायब सिंह सैनी ने कुलदीप बिश्नोई के साथ की मुलाकात
हरियाणा में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने कमर कस ली है। बीजेपी बड़े जोर शोर से चुनाव प्रचार कर रही है। इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चुनावी बागडोर अपने हाथ में ले लिया है। वे धुआंधार चुनाव प्रचार कर रहे हैं।
लोकसभा चुनाव के बीच सीएम नायब सिंह सैनी ने पार्टी के वरिष्ठ नेता कुलदीप बिश्नोई के दिल्ली आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनावों के निमित्त विभिन्न विषयों पर सार्थक संवाद किया। इस अवसर पर रेणुका बिश्नोई और आदमपुर विधायक भाव्या विश्नोई मौजूद रहीं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान संपन्न हो चुके हैं। वहीं, अब छह चरणों का मतदान होना बाकी है। कल यानी 26 अप्रैल को दूसरे चरण की वोटिंग होगी। इस बार कुल सात चरणों में वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। हरियाणा में इस बार छठे चरण में मतदान होंगे।
यह भी पढ़ें- Haryana News: सीएम नायब सिंह ने प्रदेशवासियों को पंचायती राज दिवस की दी बधाई, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री












Click it and Unblock the Notifications