दूसरे बच्चे के साथ जल्द इंडिया लौटेंगी अनुष्का शर्मा, विराट कोहली नहीं बल्कि इस वजह से करेंगी घर वापसी

Anushka Sharma Return India: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपनी प्रोफेशनल लाइफ से पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। 15 फरवरी 2024 को उन्होंने दूसरे बच्चे अकाय को जन्म दिया। एक्ट्रेस तभी से लंदन में अपने दोनों बच्चों के साथ हैं। लेकिन अब खबर आ रही है कि वह जल्द ही भारत लौट सकती हैं।

बता दें कि, दूसरे बच्चे के जन्म के 2 महीने बाद हाल ही में विराट कोहली इंडिया वापस लौटे थे। बीते दिन RCB की जीत के बाद क्रिकेटर ने वाइफ अनुष्का से साथ वीडियो कॉल पर बात की थी। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुष्का शर्मा जल्द ही अपनी लाडली वामिका की खातिर इंडिया आ सकती हैं।

Anushka Sharma

बता दें कि, अनुष्का शर्मा इन दिनों अपने मदरहुड को एंजॉय कर रही हैं। वह लंबे समय से सोशल मीडिया से भी दूर हैं। उन्होंने अब तक दूसरे बच्चे की तस्वीर शेयर नहीं की है। वहीं बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक, अनुष्का शर्मा बेटे अकाय और बेटी वामिका के साथ इंडिया लौटने वाली है। कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस की वापसी जून के महीने में होगी।

जानकारी के मुताबिक, अनुष्का शर्मा की इंडिया में वापसी की वजह पति विराट कोहली नहीं हैं बल्कि उनकी लाडली वामिका है। खबर है कि उनकी बेटी अब 3 साल की हो चुकी है और उसका स्कूल में अब एडमिशन करवाना है। जून के महीने के बाद सभी स्कूलों में एडमिशन होंगे। यही वजह है कि वह जून में ही इंडिया आएंगी।

खबरों की मानें तो अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपनी बेटी का एडमिशन मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में करवाएंगे। जहां बॉलीवुड के बाकी स्टार किड्स भी पढ़ाई कर रहे हैं। हालांकि अनुष्का शर्मा की इंडिया वापसी को लेकर अब तक कपल की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। फिलहाल फैंस को कपल के दूसरे बच्चे की तस्वीर का बेसब्री से इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+