शंकर लालवानी के समर्थन रैली में शामिल हुए CM मोहन यादव, राहुल गांधी को कुछ यूं घेरा
MP News: इंदौर से भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी की नामांकन रैली में गुरुवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शामिल हुए। इस मौके पर चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम यादव ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। कहा कि राहुल गांधी की बोलने की भाषणा के आधार पर कोई गंभीरता से लेता ही नहीं है।
सीएम मोहन यादव ने मंच से बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी पता नहीं कौन सी दुनिया में रहते है, जिस आधार पर वो बात कर रहे है..वो कह रहे है कि मैं इकोनॉमिक सर्वे की बात करा रहा हूं, विरासत टैक्स के ऊपर भी बात कही। सीएम मोहन यादव ने कहा कि अगर आप विरासत टैक्स की बात कर रहे है तो विरासत का टैक्स पहले नेहरू परिवार पर लगना था।

क्योंकि, नेहरू परिवार की विरासत इंदिरा गांधी के पास आई। इंदिरा गांधी की विरासत राजीव गांधी और उसके बाद सोनिया गांधी के पास आई। कहा कि राहुल गांधी भारत में चुनाव लड़ते हैं और अमेरिका के कानून लगाने की बात करते हैं। इस दौरान सीएम यादव ने कहा कि अगर भगवा यहां फहरा रहा है तो किसका नुकसान हो गया।
मंच से बोलते हुए सीएम यादव ने कहा कि पूरे देश में मोदी की आंधी चल रही है और कांग्रेस पत्ते की तरह गिर रही है। सीएम ने कहा कि हां हमको मुस्लिम चाहिए लेकिन मुस्लिम अब्दुल कलाम जैसा चाहिए, जिनको हम राष्ट्रपति बना कर देश के सामने प्रस्तुत कर सकें। कांग्रेस मुस्लिम लीग के एजेंडे को आगे बढ़ना चाहती है।
कहा कि 1947 के समय जो अंग्रेज नहीं कर पाए वह कांग्रेस ने किया है। कांग्रेस ने देश के विभाजन में अपनी मुख्य भूमिका और देश का विभाजन स्वीकार किया। यह पाप कांग्रेस के माथे है। कांग्रेस ने उस समय वचन दिया था।












Click it and Unblock the Notifications