अनुष्का-विराट के बेटे का नाम 'अकाय', इन 5 सेलेब्स ने बच्चों के रखे अनोखे नाम, जानें वामिका से राहा तक का मतलब

Celebs Kids Unique Name: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के घर खुशियोंने दस्तक दी है। खबर है कि गत 15 फरवरी 2024 को ही अनुष्का शर्मा ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। इसके साथ ही भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपने दूसरे बच्चे के पैरेंट्स बन गए हैं।

विराट-अनुष्का के बेटे का नाम अकाय
गत 20 फरवरी 2024 को पापा बने विराट कोहली ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को ये गुड न्यूज दी है। इसी के साथ विराट कोहली ने बताया है कि उन लोगों ने अपने बेटे का नाम अकाय रखा है। इस नाम के बारे में सुनने के बाद से ही लोग इसका मतलब भी गूगल पर सर्च कर रहे हैं।

raha kapoor

अकाय शब्द के दो अर्थ
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अकाय शब्द का अर्थ जो देह रहित हो या जिसने शरीर धारण न किया हो, हौ। लेकिन कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अनुष्का और विराट ने अपने बेटे का नाम तुर्किश शब्द वाला अकाय रखा है जिसका मतलब चमकता चांद होता है।

सेलेब्स के बच्चों के अनोखे नाम
आइए आपको बताते हैं कि बॉलीवुड के कुछ ऐसे सेलेब्स के बारे में जिन्होंने पिछले 2-3 साल में बच्चों को जन्म दिया है और उनका खास नाम रखा है। इस लिस्ट में रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर से लेकर स्वरा भास्कर-फहाद अहमद की बेटी राबिया का नाम भी शामिल है।

वामिका कोहली
आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अपनी बेटी का नाम वामिका रखा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वामिका देवी दुर्गा का दूसरा नाम है।

देवी
बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर भी कुछ समय पहले एक प्यारी सी बेटी के पैरेंट्स बने हैं। बिपाशा बसु ने अपनी बेटी का नाम देवी रखा है। इसका अर्थ है दैवीय शक्ति।

वायु
बॉलीवुड की स्टाइलिश एक्ट्रेसेस में से एक सोनम कपूर ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की थी। वहीं सोनम ने साल 2022 में एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम वायु रखा गया है। वायु का मतलब शुद्ध हवा है।

राहा कपूर
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अप्रैल 2022 में सिंपल तरीके से शादी कर ली थी। इसके बाद नवंबर 2022 में ही आलिया भट्ट ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया था। 25 दिसंबर 2023 को रणबीर कपूर और उनकी पत्नी आलिया ने सबके सामने अपनी बेटी का चेहरा रिवील किया। आलिया और रणबीर ने अपनी बेटी का नाम राहा रखा है जिसका अर्थ है खुशी।

राबिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने राजनेता फहाद अहमद के साथ शादी कर सबको चैंका दिया था। कुछ समय पहले ही सव्रा भास्कर ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। बेटी का नाम राबिया रखा गया है जिसका अर्थ होता है गहरा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+