Anushka Sharma: विराट कोहली से पहले अनुष्का शर्मा को इस क्रिकेटर पर आया था दिल, लेकिन नहीं चल पाया रिश्ता
Anushka Sharma Love Affair: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब लाइमलाइट में रहती हैं। उनकी शादी भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली से हुई। दोनों की एक बेटी भी है और अब जल्द ही कपल दूसरे बच्चे के माता-पिता भी बनने वाले हैं।
अनुष्का शर्मा भले ही अपनी शादीशुदा लाइफ में बेहद खुश हैं। लेकिन एक वक्त था जब उनका नाम कई बड़ी हस्तियों के साथ जोड़ा गया था। लेकिन विराट कोहली से पहले उनका नाम एक और क्रिकेटर के साथ जुड़ चुका है। जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर वो कौन क्रिकेटर हैं जिन्हें अनुष्का शर्मा डेट कर चुकी हैं।

अनुष्का शर्मा ने साल 2010 में फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद वह फिल्म बैंड बाजा बारात में रणवीर सिंह के अपोजिट नजर आई थीं। जानकारी के मुताबिक, उस वक्त दोनों के अफेयर की अफवाह उड़ने लगी। लेकिन ये रिश्ता ज्यादा लंबे समय तक नहीं चल पाया।
इसके बाद अनुष्का शर्मा को साल 2012 में मीडिया में ये खबर उड़ी कि वह भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना को डेट कर रही हैं। दोनों को यहां तक कि कई बार साथ भी देखा गया। हालांकि इन अफवाहों पर दोनों ने कभी भी रिएक्ट नहीं किया और ना ही अपने रिश्ते को कभी स्वीकार किया। जिस तरह से दोनों के रिश्ते की अफवाह फैली उसके बाद दोनों को फिर कभी साथ नहीं देखा गया। जानकारी के मुताबिक बहुत कम समय में दोनों का ब्रेकअप हो गया था।
इसके बाद अनुष्का शर्मा की लाइफ में विराट कोहली की एंट्री हुई। एक ऐड शूट के दौरान दोनों की पहली मुलाकात हुई और फिर देखते ही देखते दोनों का प्यार परवान चढ़ गया। इसके बाद कपल ने साल 2017 में शादी कर ली। अब दोनों की एक बेटी भी है जिसका नाम वामिका है। हालांकि अनुष्का बहुत कम अपनी बेटी के साथ फोटो शेयर करती हैं। अब जल्द ही वह फैंस को दूसरी बार मां बनने की गुड न्यूज देने वाली हैं। हालांकि इस पर अब तक अनुष्का और विराट की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया।












Click it and Unblock the Notifications