निक से शादी के बाद अब प्रियंका ने फैंस से शेयर की ये Good News लेकिन......
निक से शादी के बाद अब प्रियंका ने शेयर की ये Good News लेकिन......
मुंबई। बॉलीवुड की देशी गर्ल अब हॉलीवुड में अपने कदम जमा चुकी है। प्रियंका को एक के बाद एक नई हॉलीवुड फिल्मों में काम करने का मौका मिल रहा है। निक जोनस से शादी के बाद प्रियंका को लगातार अच्छे ऑफर्स मिल रहे हैं। वो इन ऑफर्स के जरिए एक्सपेरिमेंट कर रही है। प्रियंका ने हाल ही में अपने फैंस के साथ एक और अच्छी खबर शेयर की। प्रियंका को एक नई हॉलीवुड फिल्म मिली है, जिसकी खबर उन्होंने अपने फैंस को इंस्टाग्राम पर दी।

प्रियंका ने दी गुड न्यूज
प्रियंका चोपड़ा ने अपने फैंस को अच्छी खबर दी। हॉलीवुड फिल्म मिलने की गुड न्यूज को प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। उन्होंने फिल्म को लेकर भी चर्चा की और बताया कि उनकी आने वाली फिल्म एक वेडिंग कॉमेडी होगी। फिल्म का प्रोडक्शन यूनीवर्सल पिक्चर्स कर रही है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ- साथ हॉलीवुड एक्ट्रेस मिंडी केलिंग लीड रोल में हैं।

क्या लिखा प्रियंका ने
प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म के बारे में लिखते हुए एक स्क्रीन शॉट शेयर किया। उन्होंने लिखा कि अच्छी कहानियां कहने के लिए दो महिलाओं को उनकी कहानी उन्हीं के अंदाज़ में सुनाने के लिए अब हरी झंडी मिल गई। उन्होंने लिखा कि मिंडी केलिंग और डैन गोर के साथ ये एक्सपीरिंयस अद्भुत है।

चौथी हॉलीवुड फिल्म
आपको बता दें कि इससे पहले प्रियंका चोपड़ा की 3 और हॉलीवुड फिल्में आ चुकी है। एबीसी की क्वांटिको सीरीज के बाद प्रियंका ने अ किड लाइक जेक फिल्म में काम किया है। वहीं उन्होंने बेवॉच और इज़ इंट इट में बोल्ज और रोमांटिक किरदार निभाया। गौरतलब है कि पिछले प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ भारतीय परंपराओं के साथ सात फेरें लिए।
View this post on InstagramA post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on












Click it and Unblock the Notifications