Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- न्यूजीलैंड vs पाकिस्तान

PAK vs NZ, Aaj Ke Match Ka Toss: पाकिस्तान आज, 25 अप्रैल को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पांच मैचों की सीरीज के चौथे टी-20I में न्यूजीलैंड से भिड़ने के लिए तैयार है। बारिश के कारण सीरीज का पहला मैच रद्द होने के बाद से दोनों टीमों 1-1 से बराबरी पर हैं। दोनों टीमों के बीच ये हाई-वोल्टेज मुकाबला रात 8 बजे से खेला जाएगा। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान का पलड़ा
पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो पाकिस्तान (PAK) और न्यूजीलैंड (NZ) के बीच अब तक सबसे छोटे फॉर्मेट में कुल 42 मैच खेले हैं। पाकिस्तान कुल 22 जीत के साथ आगे है, जबकि न्यूजीलैंड ने 18 मैच जीते हैं, और दो मैच बिना किसी परिणाम के समाप्त हुआ है।

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): टिम रॉबिन्सन, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मार्क चैपमैन, जेम्स नीशम, माइकल ब्रेसवेल (सी), जोश क्लार्कसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी, बेन सियर्स, विलियम ओ'रूर्के

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): सईम अयूब, बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, उस्मान खान (विकेटकीपर), इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, इमाद वसीम, उसामा मीर, अब्बास अफरीदी, मोहम्मद आमिर, जमान खान

pakistan vs new zealand

बल्लेबाजी के लिए सपोर्टिव है ये मैदान
लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए काफी सपोर्टिव है। इस स्थान का औसत स्कोर 162 है, और जिन टीमों ने पहले बल्लेबाजी की है, उन्होंने 60 प्रतिशत खेल जीते हैं। लेकिन पिछले कुछ मैचों में यहां कुछ बड़े स्कोर बने हैं, खासकर पीएसएल में। इसलिए टॉस का असर हो सकता है।

ये भी पढ़ें- PAK vs NZ, 4th T20I: पाक-न्यूजीलैंड के मैच में बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी? जानें पिच-वेदर रिपोर्ट

न्यूजीलैंड टीम: टिम रॉबिन्सन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मार्क चैपमैन, जेम्स नीशम, माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), कोल मैककोन्ची, जैकरी फॉल्क्स, ईश सोढ़ी, जैकब डफी, विलियम ओ'रूर्के, टॉम ब्लंडेल, जोश क्लार्कसन, बेन सियर्स, बेन लिस्टर।

पाकिस्तान टीम: सईम अयूब, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, उस्मान खान (विकेटकीपर), इरफान खान, शादाब खान, इफ्तिखार अहमद, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अब्बास अफरीदी, अबरार अहमद, मोहम्मद आमिर, इमाद वसीम, फखर जमान , उसामा मीर, आज़म खान, ज़मान खान।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+