बेटे अकाय को लेकर भारत वापस लौंटी अनुष्का शर्मा, एक्ट्रेस ने एयरपोर्ट पर दिखाई पहली झलक, देखें तस्वीर
Anushka Sharma Return India: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने दूसरे बेबी के जन्म की गुडन्यूज सोशल मीडिया पर शेयर की थी। उनके बेटे अकाय का जन्म लंदन में हुआ था। एक्ट्रेस अब डिलीवरी के दो महीने बाद भारत लौट आई हैं।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट ही रखना पसंद करते हैं। खासतौर से जब बच्चों की बात आती है तो वह उन्हें पैपराजी और लाइमलाइट से दूर रखते हैं। फरवरी में अनुष्का शर्मा के बेटे अकाय का जन्म हुआ था। खबरों के मुताबिक एक्ट्रेस अपनी डिलीवरी के लिए लंदन गई थी और वह दो महीने से अपने दोनों बच्चों के साथ वहीं थीं। हालांकि विराट और अनुष्का ने एक भी बार अपने बेटे की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की है।

इस बीच जानकारी आई है कि दो महीने बाद अनुष्का शर्मा अपने बेटे अकाय और बेटी वामिका के साथ भारत लौट आई हैं। इस बीच उन्होंने एयरपोर्ट पर पैपराजी को अपने बेटे की झलक दिखाई। हालांकि ये उनके फैंस के लिए नहीं था। उन्होंने पैपराजी को बेटे की तस्वीर लेने से साफ मना कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विराट और अनुष्का अपने दोनों बच्चों के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए।
अनुष्का शर्मा ने पैपराजी से वादा किया है कि वह जल्दी ही खुद फोटो क्लिक कराने सामने आएंगी, लेकिन तब जब बच्चे उनके साथ नहीं होंगे। बता दें कि, फरवरी में अनुष्का ने पोस्ट शेयर कर बेटे अकाय के जन्म की गुडन्यूज शेयर की थी। जानकारी के मुताबिक, 15 फरवरी को कपल ने अपने बेटे का वेलकम किया था। फिलहाल फैस को इंतजार है कि आखिर कपल कब बेटे की पहली झलक फैंस के साथ साझा करेंगे।
बता दें कि, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने साल 2017 में शादी कर ली थी। इसके बाद साल 2021 में उन्होंने बेटी वामिका को जन्म दिया था। हालांकि अनुष्का और विराट अपनी लाडली को हमेशा लाइमलाइट से दूर रखते हैं। एक्ट्रेस बहुत कम सोशल मीडिया पर अपनी बेटी की तस्वीर शेयर करती हैं। फिलहाल ये स्टार कपल दोनों बच्चों को इस लाइमलाइट से दूर रखना चाहता है।












Click it and Unblock the Notifications