अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग से गायब रहे ये बड़े स्टार्स, क्या नहीं दिया गया इनविटेशन? देखें पूरी लिस्ट

Anant-Radhika Pre Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री-वेडिंग फंक्शन 1 मार्च से 3 मार्च तक चला। गुजरात के जामनगर में बड़े ही धूमधाम से सेलिब्रेशन हुआ। बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारों ने इस फंक्शन में हिस्सा लिया और जमकर मस्ती की। हालांकि कई बड़ी हस्तियों ने इस सेलिब्रेशन में हिस्सा नहीं लिया।

कौन-कौन हुए प्री-वेडिंग फंक्शन में शामिल?
शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, अमिताभ बच्चन, सैफ अली खान, अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम, जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, नीतू कपूर, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे तमाम बड़े सुपरस्टार्स ने हिस्सा लिया। हालांकि कुछ ऐसे भी सेलेब्स थे जो इस खास मौके पर नहीं पहुंचे।

anant ambani pre wedding

ये सितारे नहीं हुए शामिल
अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग फंक्शन में रेखा, करण जौहर, फराह खान, काजोल और अजय देवगन जैसी हस्तियां शामिल नहीं हुई। यहां तक कि दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र और उनका परिवार भी अंबानी परिवार के फंक्शन से नदारद रहा। सनी देओल, बॉबी देओल और धर्मेंद्र समेत हेमा मालिनी भी जामनगर नहीं पहुंचे।

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली
हाल ही में अनुष्का शर्मा दूसरे बच्चे की मां बनी। एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की थी। कपल के बेटे का जन्म लंदन में हुआ था। फिलहाल वह बच्चे का वेलकम करने में बिजी हैं। इसलिए अनुष्का और विराट कोहली जामनगर नहीं पहुंच पाए।

ये स्टार्स भी नहीं हुए इनवाइट
इसके अलावा मशहूर अभिनेता ऋतिक रोशन भी इस इवेंट में शामिल नहीं हुए। इस लिस्ट में कृति सेनन, कार्तिक आर्यन, कंगना रनौत, प्रियंका चोपड़ा, तापसी पन्नू, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और तमन्ना भाटिया जैसे सितारे भी शामिल हैं जो तीनों फंक्शन में दिखाई नहीं दिए। वहीं साउथ इंडस्ट्री के प्रभास, जूनियर एनटीआर, धनुष और अल्लू अर्जुन जैसे बड़े सितारों ने भी जामनगर में तीनों दिन के फंक्शन में हिस्सा नहीं लिया। हालांकि इसके पीछे क्या वजह है फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+