विराट कोहली नहीं बल्कि इस शख्स के प्यार में पागल थीं अनुष्का शर्मा, की थीं सारी हदें पार, पर फिर जो हुआ....
Anushka Sharma and Zoheb Yusuf: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा कुछ समय पहले ही एक प्यारे से बेटे की मांबनी हैं। इन दिनों वह अपने बेटे अकाय और बेटी वामिका के साथ लंदन में मौजूद हैं। वहीं अनुष्का शर्मा के पति भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली आईपीएल के चलते भारत में हैं। हाल ही में कहा जा रहा था कि विराट और अनुष्का अपने दोनों बच्चों के भविष्य के बारे में सोचते हुए भारत छोड़कर लंदन शिफ्ट हो सकते हैं।
लंदन में सेटेल होना चाहती हैं अनुष्का शर्मा
कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा था कि अनुष्का शर्मा चाहती हैं कि उनके दोनों बच्चे लंदन में ही रहें। ऐसे में विराट और अनुष्का मुंबई से लंदन शिफ्ट हो सकते हैं। हालांकि इस बात को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई बयान सामने नहीं आया है।

2017 में हुई थी अनुष्का और विराट की शादी
आपको बता दें कि साल 2017 में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने शादी कर ली थी। शादी से पहले अनुष्का और विराट ने कुछ सालों तक एक दूसरे को डट किया था। डेटिंग के बाद ही दोनों ने शादी करने का फैसला किया था। विराट कोहली से शादी करने से पहले अनुष्का शर्मा का नाम कई एक्टरों के साथ जुड़ा था। कहा जाता है कि अनुष्का शर्मा ने तो अपने पहले प्यार के लिए सारी हदें भी पार कर ली थीं।
जोहेब यूसुफ और अनुष्का शर्मा का रिलेशन
जानकारी के अनुसार अनुष्का शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। शुरुआती दिनों में अनुष्का शर्मा मॉडल जोहेब यूसुफ के साथ रिलेशनशिप में थीं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों की मुलाकात बंगलुरु में एक फैशन शो के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों साथ में ही मुंबई आए थे।
जोहेब यूसुफ के साथ मुंबई आई थीं अनुष्का शर्मा
कहा जाता है कि जोहेब यूसुफ ही अनुष्का शर्मा को मुंबई लेकर आए थे। दोनों मुंबई आकर अपना करियर बनाना चाहते थे। दोनों ने मुंबई में रहने के लिए काफी संघर्ष किया था। दोनों ने कई ऐड और फिल्मों के लिए ऑडिशन भी दिए थे। अनुष्का शर्मा को कई जगह से पॉजिटिव खबरें मिल रही थीं लेकिन उनके बॉयफ्रेंड जोहेब को कहीं भी काम नहीं मिल पा रहा था।
शाहरुख खान के साथ अनुष्का को मिला था पहला काम
इसके बाद अनुष्का शर्मा को शाहरुख खान के साथ फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' में काम करने का मौका मिला लेकिन उनके बॉयफ्रेंड जोहेब यूसुफ को इंडस्ट्री में कोई काम नहीं मिल पाया। आखिर थक हारकर जोहेब ने बंगलुरु लौटने का फैसला कर लिया। जोहेब चाहते थे कि अनुष्का उन्हें मुंबई में रोक लें लेकिन उस समय तक अनुष्का अपने नए प्रोजेक्ट में काफी बिजी हो गई थी।
बॉयफ्रेंड के साथ बुरा बर्ताव करने लगी थीं अनुष्का
कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अनुष्का शर्मा ने शाहरुख खान के साथ फिल्म में ऑफर मिलने के बाद से ही अपने बॉयफ्रेंड जोहेब यूसुफ को इंग्नोर करना शुरू कर दिया था। कहा जा रहा था कि शाहरुख खान जैसे सुपरस्टार के साथ काम मिलने के बाद से अनुष्का शर्मा अपने बॉयफ्रेंड के साथ बुरा बर्ताव करने लगी थीं। अनुष्का बॉलीवुड में अपने कदम जमाने लगी थीं और ऐसे में उन्होंने जोहेब से ब्रेकअप कर लिया था।
कई एक्टरों के साथ जुड़ चुका है अनुष्का शर्मा का नाम
फिल्मों में हीरोइन बनने के बाद भी अनुष्का शर्मा का नाम कई एक्टरों के साथ जुड़ा था जिनमें रणवीर सिंह, शाहिद कपूर और रणबीर कपूर का नाम भी शामिल है। हालांकि उन्होंने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के साथ ही शादी की। इस समय अनुष्का शर्मा अपने पति विराट और दोनों बच्चे, वामिका और अकाय के साथ एक खुशहाल जिंदगी जी रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications