'मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में हरियाणा निभाएगा अहम भूमिका', बोले सीएम नायब सिंह सैनी
हरियाणा में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने कमर कस ली है। बीजेपी बड़ो जोर शोर से चुनाव प्रचार कर रही है। इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चुनावी बागडोर अपने हाथ में ले लिया है। वे धुआंधार चुनाव प्रचार कर रहे हैं।
इस बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हम सभी 10 सीटों पर जीत दर्ज करने जा रहे हैं। हरियाणा की सभी 10 सीटों पर कमल खिलने जा रहा है। मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में हरियाणा अहम भूमिका निभाएगा। इस बार हरियाणा में 11 कमल फूल खिलेंगे।

उन्होंने कहा कि 10 लोकसभा सीटों के साथ एक कमल फूल करनाल में भी खिलेगा। बता दें कि करनाल में विधानसभा उपचुनाव होगा। इस चुनाव में खुद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मैदान में हैं।
बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान संपन्न हो चुके हैं। वहीं, अब छह चरणों का मतदान होना बाकी है। कल यानी 26 अप्रैल को दूसरे चरण की वोटिंग होगी। इस बार कुल सात चरणों में वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। हरियाणा में इस बार छठे चरण में मतदान होंगे।
यह भी पढ़ें- हरियाणा: आगामी लोकसभा चुनाव के बीच सीएम नायब सिंह सैनी ने कुलदीप बिश्नोई के साथ की मुलाकात












Click it and Unblock the Notifications