Anushka Sharma बनीं दूसरे बच्चे की मां, जानिये क्या रखा जूनियर विराट का नाम?
Anushka Sharma baby Akaay: अनुष्का शर्मा ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। विराट और अनुष्का के घर बेटा पैदा हुआ है और कपल ने बेटे का नाम भी रख दिया है। अनुष्का ने अपने दूसरे बच्चे की जानकारी खुद इंस्टाग्राम पर शेयर की।
एक्ट्रेस ने कुछ देर पहले ही बेटे को लेकर फैंस को ये खुशखबरी दी। अनुष्का ने कहा कि हमें ये बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि 15 फरवरी को हम अपने बेटे का वेलकम कर रहे हैं। वामिका के छोटे भाई 'अकाय' का स्वागत है। हम आपके आशीर्वाद की कामना करते हैं।

इसके साथ ही अनुष्का ने सभी लोगों से प्राइवेसी का सम्मान करने की भी गुजारिश की। इस खबर के सामने आते ही फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहै। फैंस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं कईलोग इस नाम का मतलब खोजने में जुटे हुए हैं।
बताते चलें कि बीते कई महीनों से अनुष्का की प्रेग्नेंसी चर्चा में थी। बताया जा रहा था एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं और अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। हालांकि दोनों की ओर से ही इस बात पर कोई भी पुष्टि नहीं हुई थी।
मगर साउथ अफ्रीका के क्रिकेटर एबी डी विलियर्स ने एक इंटरव्यू के दौरान दोनों का ये सीक्रेट खुद ही खुल गया था। तब माना गया था कि अफवाहों में ही सच्चाई है।












Click it and Unblock the Notifications