VIDEO: प्रियंका ने निक को सबके सामने किया किस, इस तरह मनाया मंगेतर का बर्थडे

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के मंगेतर निक जोनस ने रविवार को अपना 26वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर निक के पूरे परिवार के साथ प्रियंका चोपड़ा भी उनके साथ थीं।

Priyanka Chopra, Nick Jonas

नई दिल्ली। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के मंगेतर निक जोनस ने रविवार को अपना 26वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर निक के पूरे परिवार के साथ प्रियंका चोपड़ा भी उनके साथ थीं। दोनों को निक के जन्मदिन पर लॉस एंजेलिस के एक स्टेडियम में देखा गया, जहां गेम का मजा लेते हुए निक ने केक काटकर अपना बर्थडे सभी के साथ सेलिब्रेट किया। प्रियंका और निक ने अगस्त में रोका कर अपना रिश्ता दुनिया के सामने कबूला था।

मैच के बीच में काटा बर्थडे केक

मैच के बीच में काटा बर्थडे केक

प्रियंका ने रविवार को अपने मंगेतर निक जोनस का बर्थडे धूमधाम से मनाया। अपने जन्मदिन पर निक ने लॉस एंजिलिस के स्टेडियम में Seattle Mariners और Los Angeles Angels के बीच हुए बेसबॉल मैच में परफॉर्म किया। इस मैच के बीच में पूरे स्टेडियम ने मिलकर निक जोनस का बर्थडे सेलिब्रेट किया। निक ने स्टेज पर पहुंचकर सभी के साथ केक काटा। स्टेज पर निक के साथ उनकी मंगेतर प्रियंका चोपड़ा और भाई जो जोनस भी साथ थे।

प्रियंका के जन्मदिन पर की थी सगाई

प्रियंका के जन्मदिन पर की थी सगाई

स्टेज पर प्रियंका ने निक को किस किया और उन्हें बर्थडे की बधाई दी। इस मौके पर प्रियंका ने पिंक कलर की ड्रेस पहनी हुई थी, वहीं निक कैजुअल्स में नजर आए। करीब एक साल की डेटिंग के बाद इस कपल ने अपना रिश्ता पिछले महीने पब्लिक कर दिया। निक ने प्रियंका को जुलाई में उनके जन्मदिन पर लंदन में प्रपोज किया था। इस प्रपोजल पर प्रियंका ने भी झट से हां बोल दी थी।

इस साल दोनों कर सकते हैं शादी

इस साल दोनों कर सकते हैं शादी

इसके बाद दोनों ने 18 अगस्त को मुंबई में पूरे रीति-रिवाज के साथ रोका किया था। इसके लिए निक जोनस और उनके माता-पिता खास इंडिया आए थे। 18 अगस्त को दोपहर में रोके की रस्म की गई थी जिसमें प्रियंका का परिवार और खास दोस्त शामिल हुए थे। इसके बाद प्रियंका के बॉलीवुड के दोस्तों के लिए शाम में पार्टी रखी गई थी। कहा जा रहा है कि ये कपल इस साल शादी के बंधन में बंध सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+