प्रियंका चोपड़ा की बहन के शरीर की हालत देख सहम जाएंगे आप, किया गया टॉर्चर, जख्मों के निशान से सिहर उठे लोग
Mannara Chopra: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की कजिन मन्नारा चोपड़ा बिग बॉस 17 में नजर आने के बाद से लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुी हैं। 'बिग बॉस 17' भले ही खत्म हो चुका है पर मन्नारा चोपड़ा इससे मिले 'जख्मों' से अभी तक उबर नहीं पाई हैं।
बिग बॉस 17 में नजर आई थीं मन्रारा चोपड़ा
आपको बता दें कि टीवी के इस पॉपुलर रिएलिटी शो में हुए मिर्ची टास्क में मन्नारा चोपड़ा की हालत खराब हो गई थी। हाल ही में उन्होंने एक तस्वीर में लोगों को अपनी हालत दिखाई है। मन्नारा ने दिखाया है कि मिर्ची टास्क से उनके शरीर पर कितने गहरे निशान और जख्म हो गए हैं। हालांकि एक्ट्रेस ने कहा है कि वो अब धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं।

मन्नारा चोपड़ा की हिम्मत की जमकर हो रही तारीफ
मन्नारा चोपड़ा की हालत देखकर उनके फैंस भी शॉक्ड हो गए हैं। एक्ट्रेस के फैंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ब्रेव सोल मन्नारा (Brave Soul Mannara) ट्रेंड करना शुरू कर दिया है। लोग मन्नारा चोपड़ा की हिम्मत की जमकर तारीफ कर रहे हैं और एक्ट्रेस का हौसला भी बढ़ा रहे हैं।
मन्नारा चोपड़ा ने दिखाए जख्म के निशान
मन्नारा चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने हाथ-पैर की तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है- मंदिर की तस्वीर वायरल होने के बाद कुछ लोग मिर्ची टास्क के दौरान मिले निशान के बारे में पूछ रहे थे। इस वजह से तस्वीर शेयर कर रही हूं। अब ये निशान हल्के हो रहे हैं।
कैसे किया गया था मन्नारा चोपड़ा को टॉर्चर
आपको बता दें कि 'बिग बॉस 17' में फिनाले वीक से कुछ दिन पहले टॉर्चर टास्क हुआ था, जिसमें घरवालों ने एक-दूसरे पर मिर्च-मसालों से लेकर फोम, स्प्रे, साबुन का पानी और वेक्सिंग तक की थी। इस टास्क में जहां कुछ कंटेस्टेंट्स हार गए थे, वहीं कुछ ने हार नहीं मानी थी और आखिर तक टिके रहे थे। मन्नारा चोपड़ा भी उन्हीं में से एक थीं। टॉर्चर टास्क में उन मिर्च-मसालों का मन्नारा पर ऐसा असर हुआ कि उनके हाथ-पैर पर गहरे निशान बन गएहैं। मन्रारा के जख्म देखने के बाद से लोग उन्हें हिम्मत दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications