प्रियंका चोपड़ा की 2 साल की मालती बनीं सेल्फी क्वीन, कार में खुद क्लिक की फोटोज, सोशल मीडिया पर हुई वायरल

Priyanka Chopra Daughter Malti: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने हॉलीवुड में भी अपनी अलग पहचान बनाई। एक्ट्रेस अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ को भी अच्छे से हैंडल करती हैं। एक्ट्रेस आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल मोमेंट को फैंस के साथ करती हैं।

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती का चेहरा दिखाया था। इसके बाद से वह आए दिन बेटी के साथ बिताए पल सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। प्रियंका ने मालती की अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की जिसमें वह सेल्फी लेना सीख रही है। ये फोटोज खुद मालती ने अपने हाथों से क्लिक की।

Priyanka Chopra

प्रियंका चोपड़ा ने मालती द्वारा ली गई सेल्फी इंस्टा स्टोरी पर साझा करते हुए लिखा, 'उन्होंने कुछ सेल्फी ली हैं'। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने हंसने वाला इमोजी डाला। हालांकि किसी भी फोटो में मालती का पूरा चेहरा नहीं दिखाई दे रहा। किसी में उनके सर पर चोटी बनी हुई नजर आ रही है तो किसी में उनका केवल माथा दिख रहा है।

Malti

मालती की ये क्यूट सेल्फी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। ये तस्वीरें भले ही धुंधली हैं, लेकिन ये क्यूट तस्वीरें लगातार फैंस का ध्यान खींच रही हैं। फैंस सोशल मीडिया पर ढेरों कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'ये तो बिल्कुल अपनी मम्मी की तरह सेल्फी क्वीन बनती जा रही है।' एक ने लिखा, 'ये निक जोनस पर जा रही है।' वहीं कुछ फैंस ने हार्ट इमोजी पोस्ट किया।

बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी साल 2018 में हुई थी। इसके बाद सेरोगेसी की मदद से उनकी प्यारी बेटी मालती का साल 2022 में जन्म हुआ। अब 15 जनवरी 2024 को वह पूरे 2 साल की हो जाएगी। एक्ट्रेस ने पिछले साल 2023 में अपनी बेटी की पहली झलक साझा की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+