प्रियंका चोपड़ा से शादी कर निक जोनस को है इस बात का पछतावा? देसी गर्ल को लेकर कह दी ऐसी बात
Nick Jonas Priyanka Chopra: ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने से 10 साल छोटे निक जोनस से शादी की थी। दोनों की शादी बॉलीवुड की सबसे महंगी शादी में से एक थी। कपल ने ना सिर्फ हिंदू बल्कि ईसाई रीति-रिवाज से भी शादी की थी।
निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की शादी को अब पूरे 6 साल हो चुके हैं। दोनों की एक बेटी भी है जिसका नाम मालती है। एक्ट्रेस आए दिन अपनी बेटी के साथ फोटो शेयर करती रहती हैं। इस बीच अब निक जोनस ने प्रियंका संग अपनी शादी को लेकर कुछ ऐसा कह दिया जिसे सुनने फैंस भी हैरान रह गए।

दरअसल, हाल ही में निक जोनस का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें उन्हें कुछ सवालों का जवाब देना था। इसमें वह झूठ नहीं बोल सकते थे क्योंकि मशीन से पता चल जाएगा कि वह सच कह रहे हैं या फिर झूठ। इस दौरान निक से पूछा गया कि शादी की रस्मों के दौरान उन्हें कभी ऐसा महसूस नहीं हुआ कि अब बस बहुत हुआ और नहीं।
इस सवाल का जवाब देते हुए निक जोनस की हंसी छूट जाती है और वह कहते हैं 'हां, शादी तो पूरी कर ली थी लेकिन आज जब भी शादी के बिल को देखता हूं तो मुझे अफसोस होता है। निक का कहना है कि, शादी करने के लिए काफी ज्यादा पैसा खर्च कर दिया था जबकि इसकी खास जरूरत नहीं थी।'
रिपोर्ट्स के मुताबिक, निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की शादी में लगभग 3.5 करोड़ से ज्यादा का खर्चा हुआ था। खैर अब उनका ये वीडियो वायरल होने के बाद फैंस ने मजेदार कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा, 'घर जाकर प्रियंका से मार पड़ेगी'। एक ने लिखा, 'ये मजाक अच्छा था।' एक ने लिखा, 'अब देखो प्रियंका इस पर क्या रिएक्ट करती हैं।'
बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की पहली मुलाकात मेट गाला के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों की दोस्ती हुई और फिर ये और गहरी होती चली गई और फिर प्यार में तबदील हो गई। इसके बाद कपल ने साल 2018 में शादी कर ली। इसके बाद साल 2022 में कपल की बेटी मालती सेरोगेसी से हुई। आए दिन देसी गर्ल अपनी लाडली के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करती रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications