सालों बाद प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान के अफेयर की खुली पोल, किंग खान के जिगरी दोस्त ने बताया सच

Shah Rukh Khan Priyanka Chopra: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा के प्यार के किस्से खूब सुनने को मिले। फिल्म डॉन 2 की शूटिंग के दौरान ऐसी अफवाह सामने आई थी कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस वजह से शाहरुख और गौरी के बीच खूब झगड़े भी हुए थे। अब सालों बाद उनके करीबी दोस्त विवेक वासवानी ने इसकी सच्चाई बताई है।

शाहरुख खान के खास दोस्त विवेक वासवानी ने हाल ही में सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू के दौरान एक्टर की निजी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए। उन्होंने बताया कि शाहरुख ने अपने करियर की शुरुआत में कई उतार-चढ़ाव देखे। इसके अलावा उन्होंने सालों बाद बताया कि शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा के अफेयर पर चुप्पी तोड़ी।

Shah Rukh Khan

विवेक वासवानी ने कहा कि, "जैसे-जैसे शाहरुख एक स्टार के तौर पर बड़े होते गए, उनके बारे में बहुत सारी बातें लिखी जाने लगीं। ये सच नहीं है। सच ये है कि, जब से मैं उन्हें जानता हूं, वह हमेशा से पूरी जिंदगी वन वुमन मैन रहे हैं। हमारे पास प्रियंका चोपड़ा के बारे में एक अफवाह है, वो भी एक अफवाह है, लेकिन हमने शाहरुख के बारे में और क्या सुना है? कुछ नहीं। वो इस तरह के शख्स असली में बिल्कुल भी नहीं हैं।"

विवेक ने आगे कहा कि, 'हमने शाहरुख का करण जौहर के साथ रिश्ते को लेकर भी बात सुनी है। वह दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं। कई लोगों ने यहां भी कोशिश की दोनों के बीच कुछ है। हालांकि ये सब सिर्फ अफवाह थी। जब कोई स्टार बन जाता है तो लोग इस तरह की बातें करते हैं जो कि गलत है।'

बता दें कि, फिल्म डॉन 2 की शूटिंग के दौरान शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा अपने रिलेशनशिप की वजह से खूब सुर्खियों में रहे। कई इवेंट्स में दोनों को साथ स्पॉट किया जाने लगा। जिसके बाद शाहरुख और प्रियंका के रिश्ते की अफवाह उड़ने लगी। हालांकि इस फिल्म के बाद दोनों ने फिर कभी स्क्रीन शेयर नहीं की। वहीं प्रियंका ने बॉलीवुड से दूरी बनाकर अब हॉलीवुड में काम कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+