जब मैं पहली बार सांसद बना तो यह क्षेत्र बेहद पिछड़ा था, पूर्व की सरकारों की न नीयत ठीक थी ना नीति- पंकज चौधरी
Exclusive Interview Of Union Minister Pankaj Chaudhary: लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान खत्म हो चुका है। 26 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान होना है। सभी पार्टियों के प्रत्याशी अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रयासरत हैं। उत्तर प्रदेश के महराजगंज लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी पंकज चौधरी हैं। ये बीजेपी के मजबूत प्रत्याशी हैं और महराजगंज की जनता ने इन्हें 6 बार संसद में भेजने का कार्य किया है। इस बार अगर ये जीत दर्ज करते हैं तो 7वीं बार इस सीट से चुने जाएंगे। वन इंडिया हिंदी रिपोर्टर पुनीत श्रीवास्तव ने महराजगंज के सांसद व देश के केंदीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी से खास बातचीत की और कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।
जब मैं यहां से पहली बार चुनाव लड़ा तो काफी पिछड़ा था यह क्षेत्र केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि मुझे 1991 में पहली बार महराजगंज लोक सभा सीट से बीजेपी ने टिकट दिया। यहां की जनता का प्रेम मिला और मैं सांसद बना। तब यह क्षेत्र काफी पिछड़ा था। इस जिले में सड़कों के नाम पर गढ्ढे ही गढ्ढे थे। शिक्षा के क्षेत्र में प्राइमरी पाठशाला की उपलब्धता नहीं थी। जूनियर हाईस्कूल तक नहीं थे। बहुत से ऐसे गांव थे जहां बिजली ही नहीं थी। विकास कार्यों का कहीं कुछ पता नहीं था।

जब प्रदेश में बनी कल्याण सिंह की सरकार बनी उन्होंने बताया कि 1991 में जब उत्तर प्रदेश में कल्याण सिंह की सरकार बनी तब यह तय हुआ कि हर गांव में प्राथमिक विद्यालय की व्यवस्था की जाय। इसके बाद से सभी गांवों में प्राथमिक विद्यालय और जूनियर हाई स्कूल की व्यवस्था सुनिश्चित की गई और बच्चों के भविष्य के लिए खा योजना बनाई गयी।
पूर्व सरकार की नीयत और नीति दोनों नहीं ठीक थी उन्होनें कहा कि मैं इस सीट से जब चार बार सांसद रहा तब केंद्र में बीजेपी की सरकार नही थी। तब जो सरकारें थी तो उनकी नीयत और नीति दोनों ठीक नहीं थी और सहयोग भी नहीं मिलता था।
केंद्र में पीएम मोदी और प्रदेश में सीएम योगी का मिला पूरा सहयोग उन्होंने कहा कि 2014 में जब केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी और 2017 में प्रदेश में सीएम योगी की सरकार बनी तब मानो इस क्षेत्र के लोगों की किस्मत खुल गई। विकास कार्यों को ऐतिहासिक गति मिली। इस क्षेत्र के विकास के लिए जो भी हमने मांग की वो मिला। इसके लिए मैं पीएम मोदी का सीएम योगी का आभारी हूं।
दावे के साथ कह सकता हूं केंद्रीय मंत्री ने कहा की आज मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि जिले की कोई ऐसी मुख्य सड़क नहीं है जो 7 मीटर और 10 मीटर टॉप की न बनी हो। यहां तक की गांवो में भी कहें जो स्टेट गवर्नमेंट के अलावा जो प्रधानमंत्री सड़क है हमारा वो 1434किमी बनीं और गांवो को इससे जोड़ने का कार्य किया। अगर नेशनल हाईवे की लंबाई की बात करें तो 777 किमी एनएच और सीआरएफ दोनों सड़के मिलाकर जिले में बनाई गई हैं। यहां तक की नेशनल हाईवे डिपार्टमेंट का कहना है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगर लेंथ वाइज कहीं सबसे ज्यादा लंबी सड़कें बनीं हैं तो वो महराजगंज जिले में बनी हैं। हम बात अगर बिजली की करें तो पीएम मोदी के नेतृत्व में कोई ऐसा गांव, कोई ऐसा टोला नहीं बचा है जहां आज बिजली न पहुंच रही हो। हमने आमजन को बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित की है। आज सबके घरों में बिजली कनेक्शन है।
जिला मुख्यालय को रेल लाइन से जोड़ने का हो रहा कार्य केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि जिला मुख्यालय बनने के बाद से महराजगंज रेल सुविधा से वंचित था। मैने सांसद रहते दशकों इसकी आवाज उठाई लेकिन पूर्व की सरकारों ने एक भी न सुनी। केंद्र में बीजेपी की सरकार आई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका संज्ञान लिया और आज दशकों पुराना सपना साकार हो रहा है। घुघली - महराजगंज - फरेंदा रेलमार्ग का काम शुरू है। जल्द ही यहां की जनता को इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
हो रहा मेडिकल कॉलेज का निर्माण स्वास्थ्य के क्षेत्र में देखा जाए तो जिले में पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज करीब करीब तैयार हो चुका है। जिले के लोगों को हेड पोस्ट ऑफिस के लिए महराजगंज जाना पड़ता था। लेकिन आज हेड पोस्ट ऑफिस का निर्माण भी हो रहा है। हमारे बच्चो को पासपोर्ट के लिए कभी गोरखपुर जाकर लाइन लगानी पड़ती थी, आज पासपोर्ट ऑफिस भी खुल गया है। शिक्षा, स्वास्थ्य,आवास, सड़क, बिजली, रोजगार सभी क्षेत्रों में व्यापक परिवर्तन हुआ है। आज जिले की तस्वीर पहले से पूरी तरह बदल चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications