क्या किसी खास मकसद से भारत आई हैं प्रियंका चोपड़ा? संजय लीला भंसाली से जुड़ा है कनेक्शन
Priyanka Chopra: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग का जादू चलाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ दिनों से भारत में हैं। पिछले साल उनकी कजिन परिणाती चोपड़ा की शादी में वो शामिल नहीं हो पाई थीं लेकिन इस बार वह काफी दिनों के लिए अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ भारत पहुंची हैं।
किसी खास काम के चलते मुंबई आई हैं प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी मां मधु चोपड़ा और पूरे परिवार के साथ मुंबई में मौजूद हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब ये बात सामने आ चुकी है कि किस खास वजह से प्रियंका चोपड़ा भारत आई हैं। खबर है कि प्रियंका चोपड़ा कई सारे काम पूरे करने के लिए भारत आई हैं। वो कई सारे स्क्रिप्ट्स खंगाल रही हैं जिनमें से एक प्रॉजेक्ट संजय लीला भंसाली का भी है।

भारत में प्रियंका चोपड़ा के कई सारे प्रॉजेक्ट्स
बताया जा रहा है कि भारत में प्रियंका चोपड़ा के कई सारे प्रॉजेक्ट लाइनअप हैं। हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार प्रियंका की ये ट्रिप पूरी तरह से उनके काम को लेकर है। प्रियंका चोपड़ा मुंबई में कई सारे मीटिंग्स करने वाली हैं। कहा जा रहा है कि वह अपने प्रॉडक्शन हाउस के काम पर भी पूरा ध्यान दे रही हैं। अपने इस बैनर के लिए 3-4 प्रॉजेक्ट्स को ध्यान में रखकर वो कुछ खास लोगों से मिल भी रही हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने संजय लीला भंसाली से की मुलाकात
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक एक्शन फिल्म के लिए प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर संजय लीला भंसाली से मुलाकात की है। कहा जा रहा है कि ये फिल्म एक डिफरेंट पीरियड ड्रामा पर आधारित है। प्रियंका इस फिल्म में काम कर रही हैं और इस समय वह संजय लीला भंसाली से मूवी की टाइमलाइन, शेड्यूल और कॉस्ट्यूम को लेकर मुलाकात कर रही हैं।
'सिटाडेल' के दूसरे सीजन का हो सकता है ऐलान
ये भी कहा जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा जल्द ही 'सिटाडेल' के दूसरे सीजन का भी ऐलान कर सकती हैं। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो के एक बड़े इवेंट में नजर आई थीं। उन्होंने इस इवेंट में अपने अगले प्रोजेक्ट 'वुमन ऑफ माय बिलियन' का ऐलान किया है। अमेजन प्राइम वीडियो पर दिखाई जाने वाली इस डॉक्यूमेंट्री में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक, कई महिलाओं की अनसुनी कहानियां बताई जाएंगी।
परिवार के साथ अयोध्या राम मंदिर पहुंची थीं प्रियंका चोपड़ा
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा मांमधु चोपड़ा, पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए पहुंची थीं। इस दौरान सभी लोग एथनिक कपड़ोंमेंनजर आए थे। राम मंदिर के अंदर से कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे जिस पर लोगों ने जमकर अपना प्यार बरसाया है।












Click it and Unblock the Notifications