जब शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा के अफेयर की गौरी खान को लगी थी भनक, किंग खान को देने वाली थीं तलाक

Shah Rukh Khan Priyanka Chopra Affair: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान और गौरी खान एक दूसरे से बेइंताह प्यार करते हैं। दोनों ही बॉलीवुड इंडस्ट्री को चर्चित कपल में से एक हैं। लेकिन एक वक्त था जब दोनों के रिश्ते में दरार आ गई थी। यहां तक कि बात तलाक तक भी पहुंच गई थी।

बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म डॉन की शूटिंग के दौरान शाहरुख खान का नाम प्रियंका चोपड़ा के साथ काफी जोड़ा गया। खबर थी कि दोनों एक दूसरे के काफी करीब आ गए थे। यहां तक कि प्रियंका चोपड़ा गौरी खान की भी अच्छी दोस्त बन गई थी। दोनों अक्सर एकसाथ पार्टी करते हुए नजर आते थे। लेकिन फिल्म डॉन की शूटिंग के बाद भी शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा की मुलाकातें और बढ़ती चली गईं।

Priyanka Chopra

गौरी खान के बजाय शाहरुख खान को प्रियंका चोपड़ा के साथ कई बार पार्टियों में एकसाथ देखा गया। जिसने इन अफवाहों को और हवा दी कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लगातार सामने आ रही दोनों की अफेयर की खबरों की जैसे ही गौरी खान को भनक लगी तो उनकी रातों की नींद उड़ गई थी।

जानकारी के मुताबिक, शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा के अफेयर की वजह से गौरी खान उन्हें तलाक तक देने का मन बना चुकी थी। लेकिन इस रिश्ते को बचाने के लिए शाहरुख खान ने उनसे आखिरी मौका मांगा। जिसके बाद गौरी ने उनसे प्रियंका के साथ कोई भी फिल्म ना साइन करने का वादा मांगा। यही वजह है कि शाहरुख और प्रियंका उसके बाद कभी भी एक फिल्म में साथ नजर नहीं आए।

NEWS 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, गौरी खान ने इसके बाद प्रियंका चोपड़ा से दूरी बना ली और उन्हें अपने गर्ल गैंग से दूर कर दिया। यहां तक कि ऐसी अफवाह भी फैली थी शाहरुख और प्रियंका ने चोरी छुपे शादी कर ली थी। हालांकि बाद में शाहरुख खान ने खुद कुछ इंटरव्यूज के दौरान इन खबरों का खंडन किया था। इसके बाद अपनी शादी बचाने के लिए किंग खान ने प्रियंका से दूरी बना ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+