RCB vs SRH: आरसीबी-सनराइजर्स हैदराबाद के बीच जोरदार टक्कर आज, जानिए पिच और वेदर रिपोर्ट
SRH vs RCB Pitch and Weather: राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद आज आरसीबी के खिलाफ खेलने के लिए मैदान पर उतरेगी। हैदराबाद की टीम इस मुकाबले में मेजबानी कर रही है। अब तक देखा गया है कि हैदराबाद के बल्लेबाज तबाही मचाकर दबाव बनाते हैं।
आरसीबी को इस सीजन में महज एक ही जीत दर्ज करने का मौका मिला है और वह पंजाब किंग्स के खिलाफ आई है। आरसीबी के अलावा सभी टीमों ने 1 से ज्यादा मैचों में जीत दर्ज की है। आज फाफ डू प्लेसी की कप्तानी वाली टीम कुछ बड़ा करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

हैदराबाद के ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने तहलका मचाया हुआ है। दोनों को रोकने से ही आरसीबी के पास मैच में कुछ करने का मौका रहेगा। उससे पहले पिच और मौसम को लेकर अपडेट जानना भी जरूरी हो जाता है।
सनराइजर्स हैदराबाद vs आरसीबी पिच रिपोर्ट
हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में तेज गेंदबाजों के लिए ज्यादा मदद नहीं होगी। स्पिनरों का जादू चलने की उम्मीद की जा सकती है। पावरप्ले के दौरान पिच से थोड़ी सीम मूवमेंट मिल सकती है। इसके बाद गेंद आसानी से बल्ले पर आएगी और रनों की बारिश भी होगी। टॉस की भूमिका भी अहम रहने वाली है। पहले बैटिंग करने वाली टीम को बड़ा स्कोर करना होगा।
सनराइजर्स हैदराबाद vs आरसीबी वेदर अपडेट
मौसम को लेकर देखा जाए, तो हैदराबाद में आज बारिश होने के कोई आसार नहीं हैं। आसमान साफ़ रहेगा और मैच में किसी तरह की कोई बाधा नहीं आएगी। यह एक अच्छी खबर कही जा सकती है। तापमान की बात की जाए, तो यह 36 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। आर्द्रता 22 फीसदी होगी।
सनराइजर्स हैदराबाद vs आरसीबी लाइव
मुकाबले का सीधा प्रसारण देखने के लिए कई रास्ते हैं। इन विकल्पों में से फैन्स कोई भी चुनकर मुकाबले का आनन्द उठा सकते हैं। टीवी पर इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। इसके अलावा ओटीटी पर यह मुकाबला जियो सिनेमा की वेबसाईट और एप्लीकेशन पर देखा जा सकेगा। शाम 7 बजकर 30 मिनट पर मैच की पहली गेंद डाली जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications