प्रियंका चोपड़ा के भाई की दो बार टूट चुकी है शादी, ये हसीना होती एक्ट्रेस की 'भाभी', क्या तीसरी से होगी शादी?

Priyanka Chopra Brother Siddharth Chopra: बीते कुछ दिनों से बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भारत आई हुई थीं। यहां आकर उन्होंने जमकर अपनी बेटी मालती के साथ होली भी खेली। लेकिन कहा जा रहा है कि वह अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा के रोका सेरेमनी के लिए भारत आई थीं।

प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा का उनकी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नीलम उपाध्याय के साथ रोका हो गया। जिसकी कई तस्वरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा की अपने भाई के साथ जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिली। साथ ही उन्होंने कपल को रोके की बधाई भी दी।

Siddharth Chopra

सिद्धार्थ चोपड़ा के रोका की तस्वीरें सामने आने के बाद उनकी लव लाइफ को लेकर चर्चाएं होने लगी। रिपोर्ट्स की मानें तो इससे पहले उनका दो बार रोका टूट चुका है और शादी होते-होते रह गई। उनका नाम दो मशहूर एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ चुका है जिनके साथ वह अपनी जिंदगी बीताने का फैसला कर चुके थे लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

साल 2019 में सिद्धार्थ ने एक्ट्रेस इशिता कुमार के साथ रोका किया था। उस दौरान दोनों की लव स्टोरी काफी चर्चा में भी थी। दोनों की शादी के लिए प्रियंका चोपड़ा विदेश से भारत भी आई थीं लेकिन बाद में ये शादी टूट गई थी और एक्ट्रेस को वापस विदेश लौटना पड़ा था। दोनों की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई थीं।

यही नहीं बल्कि इशिता से पहले भी सिद्धार्थ की शादी टूट गई थी। साल 2014 में सिद्धार्थ अपनी गर्लफ्रेंड कनिका माथुर से सगाई हो चुकी थी। ये कपल साल 2015 में शादी करने का प्लान कर रहे थे। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो सिद्धार्थ ने खुद इस शादी को कैंसिल किया था। उन्होंने कहा था कि वह फिलहाल अपने करियर पर फोकस करना चाहते हैं हालांकि शादी टूटने की असली वजह क्या है इसको लेकर कोई खास जानकारी नहीं मिली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+