Priyanka Chopra के भाई सिद्धार्थ का हुआ दूसरी बार रोका, क्या इसी वजह से भारत आई थीं देसी गर्ल? देखें तस्वीरें

Priyanka Chopra Brother Siddharth Chopra: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा बीते दिनों भारत आई थीं। उसके बाद वह अपनी बेटी मालती और पति निक जोनस के साथ राम मंदिर गई थीं। जिसकी कई सारी तस्वीरें सामने आईं। हालांकि अब खुलासा हुआ कि आखिर एक्ट्रेस किस वजह से भारत आई थीं।

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ भाई सिद्धार्थ चोपड़ा के रोका सेरेमनी में शामिल हुई थीं। सिद्धार्थ ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस नीलम उपाध्याय के साथ रोका किया है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Priyanka Chopra

नीलम उपाध्याय ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर खुद इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने सिद्धार्थ संग तस्वीरें शेयर कर कैप्शन पर लिखा, 'आखिर हमने कर ली।' इन फोटोज में दोनों एकसाथ रोमांटिक पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं प्रियंका चोपड़ा ने दोनों को रोके की बधाई भी दी। दोनों के रिलेशन में होने की अफवाहें काफी वक्त से सामने आ रही थीं।

बता दें कि, सिद्धार्थ चोपड़ा का ये दूसरा रोका है। इससे पहले इशिता कुमार से उनका रोका हुआ था। दोनों की शादी भी होने वाली थी। जिके लिए प्रियंका चोपड़ा इंडिया भी आई थीं। लेकिन आखिर में ये रिश्ता टूट गया और बाद में प्रियंका वापस विदेश लौट गईं। लेकिन अब नीलम उपाध्याय से वह जल्द ही शादी के बंधन में बंधेंगे।

इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद दावा किया जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा इसी वजह से भारत आई थीं। क्योंकि वह काफी दिनों से भारत में ही थीं। वह राम मंदिर से लेकर अंबानी परिवार के होली फंक्शन में भी शामिल हुई थीं। हालांकि एक भी बार एक्ट्रेस की मुलाकात उनकी बहन परिणीति चोपड़ा से नहीं हुई जिसके बाद दोनों के बीच खटपट के कयास लगाए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि परिणीति उनकी शादी में ना आने की वजह से प्रियंका से नाराज हैं। हालांकि इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+