डीप फेक की मदद से ठग बना एलन मस्क, कहा- I Love U और महिला ने प्यार में पड़कर गंवा दिए लाखों रुपये
डीप फेक से ठगी अब आम बात हो चली है। साइबर जालसाज अब दोस्त, रिश्तेदार या किसी चर्चित शख्स की नकली आवाज और चेहरा बनाकर वीडियो कॉल कर लोगों से ठगी कर रहे हैं। ताजा मामला दक्षिण कोरिया का है जहां पर एक स्कैमर ने एलन मस्क बनकर एक महिला से लाखों रुपये की ठगी कर ली।
स्कैमर ने एलन मस्क का डीपफेक वीडियो बनाया और एक महिला से इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर उससे करीब 50 हजार डॉलर ऐंठ लिये। महिला ने बताया कि वह उस शख्स से जुलाई 2023 में जुड़ी थीं। महिला ने बताया कि शुरुआत में उसे शक हुआ था लेकिन उस ठग ने उसे अपनी चिकनी-चुपड़ी बातों में फंसा लिया।

इंडिपेंडेंट यूके ने स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से मामले की जानकारी दी है। महिला ने बताया कि वो मस्क की जीवनी पढ़ने के बाद उनकी बहुत बड़ी प्रशंसक रही हैं। जब उसने इंस्टाग्राम पर एलन मस्क से बात की तो उसे लगा कि उसका सपना सच हो गया है। लेकिन उसे बाद में पता चला कि वह एलन मस्क समझकर जिससे बातें कर रही थी वह एक ठग था।
महिला ने दक्षिण कोरियाई ब्रोडकास्टर को बताया कि पिछले साल 17 जुलाई को मस्क ने मुझे फ्रेंड के तौर पर इंस्टाग्राम पर ऐड किय। पहले तो मुझे शक हुआ था लेकिन जब मस्क ने मुझे अपना आईडी कार्ड भेजा और दफ्तर से काम करते हुए अपनी तस्वीरें भेजीं तो मुझे उस पर यकीन करना पड़ा।
महिला ने बताया कि एलन मस्क दफ्तर से उसी अपनी तस्वीरें शेयर करते थे। बच्चों के बारे में बात करते थे। वो हेलीकॉप्टर से टेल्सा और स्पेसएक्स जाने की बातें बताया करते थे। उन्होंने ये भी बताया कि कैसे वो अपने फैंस से मिलते हैं।
महिला ने कहा कि नकली एलन मस्क ने अप्रैल 2023 में दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति यूं सुक येओल के साथ अपनी मुलाकात की भी चर्चा की, जब उन्होंने देश में टेस्ला फैक्ट्री बनाने के लिए एक सही स्थान बताया था।
महिला ने बताया कि वो ठग एलन मस्क बनकर उसे वीडियो कॉल करता था। महिला ने ये भी कहा कि उस नकली एलन मस्क ने उससे प्यार का इजहार भी किया था और उसे आई लव यू भी कहा था। महिला ने कहा- एलन मस्क ने एक दिन उसे फोन कर कहा कि क्या तुम्हें पता है मैं तुमसे कितना प्यार करता हूं...
इसके बाद उस ठग ने महिला को एक कोरियाई बैंक एकाउंट नंबर दिया और उसे अपना पैसा इंवेस्ट करने के लिए राजी किया ताकि वह जल्द से जल्द अमीर बन सके। नकली एलन मस्क ने कहा कि उसे खुशी होती है जब उसके फैन्स जल्द अमीर बनते हैं। ठग की बातों में आकर महिला ने उस एकाउंट में 70 मिलियन कोरियाई वॉन ट्रांसफर कर दिये।












Click it and Unblock the Notifications