कौन है प्रियंका चोपड़ा की होने वाली भाभी Neelam Upadhyaya? दिखती हैं बला की खूबसूरत, ननद को देती हैं टक्कर

Who is Neelam Upadhyaya: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अब ग्लोबल एक्ट्रेस बन चुकी हैं। उनका नाम बॉलीवुड जगत में टॉप एक्ट्रेस में शुमार है। हाल ही में प्रियंका के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा का उनकी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नीलम उपाध्याय से रोका हुआ। जिसमें प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ शामिल हुई थीं।

सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय के रोका सेरमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसमें नीलम प्रियंका और निक की लाडली मालती पर प्यार लुटाती हुई दिखीं। इसके अलावा अन्य लोग भी एक साथ पोज देते हुए नजर आए। इसके बाद से लगातार चर्चा हो रही है कि आखिर प्रियंका चोपड़ा की होने वाली भाभी नीलम उपाध्याय कौन है। आइए जानते हैं।

Neelam Upadhyaya

कौन है नीलम उपाध्याय?
बता दें कि नीलम उपाध्याय साउथ इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस है। उन्होंने तमिल और तेलुगु भाषा में कई फिल्मों में काम किया है। उन्होंने साल 2012 में इंडस्ट्री में कदम रखा था। उन्होंने तेलुगु फिल्म मिस्टर 7 से अपनी खास पहचान बनाई हैं। उन्होंने इंडस्ट्री में लगभग 9 साल हो चुके हैं।

बता दें कि, साउथ इंडस्ट्री में नीलम उपाध्याय की एक्टिंग को काफी पसंद किया जाता है। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन एक्ट्रेस अपनी ग्लैमरस तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। नीलम खूबसूरती के मामले में अपनी ननद प्रियंका चोपड़ा को बराबर की टक्कर देती हैं। साड़ी हो या फिर स्टाइलिश ड्रेस नीलम हर आउटफिट पर खूबसूरत लगती हैं।

बता दें कि, नीलम उपाध्याय और सिद्धार्थ चोपड़ा लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों के रोके की तस्वीरें प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों इसी साल शादी के बंधन में बंधेंगे। हालांकि प्रियंका चोपड़ा बहन परिणीति चोपड़ा की शादी में शामिल नहीं हुई थीं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि वह भाई सिद्धार्थ की शादी में भी नहीं आ पाएंगी। हालांकि इस पर एक्ट्रेस की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+