प्रियंका से सगाई के बाद सामने आई निक जोनस की एक्स-गर्लफ्रेंड, जानिए क्या कहा

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने मुंबई में अमेरिकी ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस से रोका कर पूरी दुनिया के सामने अपने रिश्ते को स्वीकार लिया था। दोनों पिछले कुछ महीनों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, जिसके बाद अपना रिश्ता एक कदम आगे ले जाते हुए उन्होंने रोके की रस्म की।

Priyanka Chopra, Nick Jonas

नई दिल्ली। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने मुंबई में अमेरिकी ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस से रोका कर पूरी दुनिया के सामने अपने रिश्ते को स्वीकार लिया था। दोनों पिछले कुछ महीनों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, जिसके बाद अपना रिश्ता एक कदम आगे ले जाते हुए उन्होंने रोके की रस्म की। प्रियंका के ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस का नाम उनसे पहले काफी एक्ट्रेसेस और मॉडल्स से जुड़ चुका है, जिसमें से एक ने दोनों के रिश्ते पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

निक की सगाई पर ओलिविया ने कही ये बात

निक की सगाई पर ओलिविया ने कही ये बात

निक जोनस की एक्स-गर्लफ्रेंड ओलिविया कल्पो ने दोनों के रिश्ते को लेकर पहली बार अपनी बात कही है। पूर्व मिस वर्ल्ड और मॉडल ओलिविया कल्पो ने एक इंटरव्यू में कहा कि वो निक को लेकर काफी खुश हैं। ओलिविया ने कहा, 'मुझे लगता है कि प्यार किसी को कभी भी मिल सकता है। खासकर इस इंडस्ट्री में ये और मुश्किल है। यहां पर न चलने वाली चीजों का एक पूरा ट्रैक रिकॉर्ड है।'

दो साल डेट करने के बाद हुए अलग

दो साल डेट करने के बाद हुए अलग

ओलिविया ने आगे कहा कि वो निक के लिए काफी खुश हैं। 'मैं उनके लिए काफी खुश हूं। मैं चाहती हूं कि सभी को प्यार और खुशियां मिलें। इसका मतलब ये नहीं है कि मैं उनके लिए ये नहीं चाहूंगी।' ओलिविया और निक ने दो सालों तक एक-दूसरे को डेट किया है। दो सालों तक एक-दूसरे के साथ रहने के बाद साल 2015 में दोनों की राहें अलग हो गईं।

निक के साथ प्रियंका ने देखा मैच

निक के साथ प्रियंका ने देखा मैच

फिलहाल ओलिविया अमेरिकी फुटबॉलर डैनी अमेंडोला को डेट कर रही हैं। वहीं प्रियंका और निक की बात करें तो दोनों अमेरिका में एक-दूसरे के साथ समय बिता रहे हैं। प्रियंका और निक को हाल ही में यूएस ओपन इंज्वाय करते हुए भी देखा गया था। इस दौरान निक के भाई जो जोनस और उनकी मंगेतर और एक्ट्रेस सोफी टर्नर, और प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा भी मौजूद थीं।

Priyanka Chopra, Nick Jonas

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+