क्या प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस पर है करोड़ों का कर्जा? कपल ने छोड़ा 150 करोड़ का लग्जरी घर, जानें क्यों
Priyanka Chopra Nick Jonas: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी साल 2018 में हुई थी। इसके बाद देसी गर्ल उनके साथ विदेश में शिफ्ट हो गई थीं। बता दें कि, USA में कपल लैविश लाइफ जीता है जिसकी झलक सोशल मीडिया पर भी देखने को मिलती है। लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि कपल ने अपना घर खाली कर दिया है।
Reddit पर एक में दावा किया गया है कि, USA में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जिस घर में रहते थे वह उन्होंने छोड़ दिया है। जिसकी कीमत 20 मिलियन डॉलर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, इस घर के लिए उन्हें हर महीने 100,000 अमेरिकी डॉलर का भुगतान करना पड़ रहा था। जो कि वह नहीं कर पा रहे थे इसी वजह से निक और प्रियंका दूसरे घर में शिफ्ट हो गए।

हालांकि इस पर अब तक प्रियंका और निक की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। इस लग्जरी प्रॉपर्टी में सात बेडरूम, नौ बाथरूम, एक शेफ की रसोई, तापमान नियंत्रित वाइन रूम, एक इनडोर बास्केटबॉल कोर्ट, इंटीरियर बॉलिंग एली, एक होम थिएटर, एक मनोरंजन लाउंज, स्टीम शॉवर के साथ एक स्पा भी है। जिसकी प्रियंका चोपड़ा अक्सर तस्वीरें शेयर करती रहती थीं। हालांकि बीते कुछ वक्त से एक्ट्रेस ने शेयर करना बंद कर दिया है।
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, उस घर के कुछ हिस्से में काम चल रहा है इस वजह से कपल ने दूसरे घर में शिफ्ट कर लिया है। जैसे ही घर की मरम्मत हो जाएगी तो फिर वह दोनों फिर से वापस अपने पुराने घर में शिफ्ट हो जाएंगे। फिलहाल प्रियंका और निक की तरफ से इन रिपोर्ट्स पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई।
बता दें कि, 5 जनवरी 2021 को प्रियंका चोपड़ा ने अपने नए घर के ग्रह प्रवेश की तस्वीरें शेयर की थीं। इसके बाद से देसी गर्ल आए दिन अपने लग्जरी घर के पूल समेत गार्डन की फोटो शेयर करती रहती थीं। हालांकि बीते कुछ दिनों से उन्होंने एक भी फोटो करना बंद कर दिया है। बता दें कि हाल ही में निक जोनस भारत आए थे और उनका मुंबई में पहला कॉन्सर्ट था।












Click it and Unblock the Notifications