रामलला के दर्शन के लिए प्रियंका चोपड़ा पहुंचीं अयोध्या, पति निक जोनस-बेटी मालती मैरी का दिखा ट्रेडिशनल अवतार
Priyanka Chopra At Ayodhya: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी दमदार एक्टिंग का जादू चलाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हाल ही में एक इवेंट में शामिल होने के लिए बेटी मालती मैरी के साथ मुंबई आई हैं। पत्नी प्रियंका चोपड़ा और बेटी मालती मैरी के भारत आने के बाद ही निक जोनस भी मुंबई आ गए थे।
अयोध्या पहुंची प्रियंका चोपड़ा
फिलहाल प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस और बेटी के साथ रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंच गई हैं। वहीं प्रियंका के साथ उनकी मां मधु चोपड़ा भी अयोध्या पहुंची हैं। अयोध्या में मौजूद प्रियंका चोपड़ा और उनकी फैमिली का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

साड़ी में प्रियंका चोपड़ा ने ढाया कहर
वीडियो में प्रियंका चोपड़ा पीले रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं निक जोनस भी ट्रेडिशनल अवतार लेते हुए ऑफ वाइट कलर के कुर्ता-पजामा में नजर आए। दूसरी तरफ प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने रेड कलर की साड़ी पहनी हुई थी। बेटी मालती मैरी को भी एथनिक ड्रेस पहनाया गया है जिसमें वह काफी क्यूट लग रही हैं।
Recommended Video
एथनिक ड्रेस में मालती मैरी भी आईं नजर
अयोध्या पहुंची प्रियंका चोपड़ा का वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और साथ ही प्रियंका चोपड़ा के परिवार की भी जमकर तारीफ हो रही है। फैंस को प्रियंका का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है।
बुल्गरी इवेंट में शामिल हुई थीं प्रियंका
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा बीते हफ्ते एक खास इवेंट में शामिल हुई थीं। इस इवेंट से कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। उसके बाद ईशा अंबानी की होली बैश पार्टी में भी प्रियंका चोपड़ा नजर आई थीं। कहा जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा, पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी इस साल भारत में ही होली मनाएंगे। ऐसे मेंमालती की ये भारत में पहली होली होगी।












Click it and Unblock the Notifications