निक जोनस और राघव चड्ढा से कम नहीं है चोपड़ा खानदान का तीसरा दामाद, जानिये कौन हैं रक्षित केजरीवाल?

Who is Meera Chopra Husband Rakshit: बॉलीवुड में इन दिनों खूब शादियां हो रही हैं। पिछले महीने रकुल प्रीत और जैकी भगनानी की शादी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। अब इस महीने कृति और पुलकित शादी करने जा रहे हैं। इस बीच प्रियंका चोपड़ा की कजिन मीरा चोपड़ा की शादी ने भी बीते दिन जबरदस्त सुर्खियां बटोरीं।

कौन है चोपड़ा खानदान का तीसरा दामाद?
प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा शादी के बाद अपनी-अपनी लाइफ में सेट हैं। अब दोनों बहनों के बाद कजिन मीरा चोपड़ा भी 12 मार्च को शादी के बंधन में बंध गईं। प्रियंका की बात करें तो उन्होंने निक जोनस संग शादी रचाई। वहीं बहन परिणीति ने पॉलिटीशियन राघव चड्ढा संग शादी की। अब ऐसे में बहन मीरा ने किससे शादी की, ये बात जानने के लिए फैंस बेताब बैठे हैं।

Rakshit Kejriwal

न सिंगर और न ही नेता हैं रक्षित
बताते चलें कि मीरा चोपड़ा के पति का नाम रक्षित केजरीवाल हैं। यही हैं रक्षित, जिनके प्यार में चोपड़ा खानदान की बेटी दीवानी हो चुकी हैं। रक्षित की बात करें तो वे निक जोनस की तरह ना तो कोई सिंगर और एक्टर हैं, और ना ही राघव चड्ढा की तरह कोई पॉलिटिशियन। बल्कि रक्षित एक बिजनेसमैन हैं। जी हां! पक्षित ने कोलंबिया एजुकेशन यूनिवर्सिटी से फाइनेंस और स्ट्रेटजी में एमबीए किया हुआ है।

क्या करते हैं मीरा के पति?
साल 2015 की बात है, जब मीरा के पति रक्षित ने SLAY COFFEE नाम की कंपनी खोली थी। अब वे इस कंपनी के को फाउंडर हैं।

जयपुर में लिए सात फेरे
बताते चलें कि 11 मार्च से ही मीरा और रक्षित की शादी की तैयारियां शुरू हो गई थीं। मीरा ने अपनी मेहंदी की तस्वीरें भी शेयर कीं, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। मीरा ने अपनी मेहंदी में शिव पार्वती का मंत्र लिखवाया था, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा भी हुई। मीरा ने जयपुर में रक्षित केजरीवाल संग सात फेरे लिए। दोनों 12 मार्च को शादी के बंधन में बंध गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+