Nick Jonas ने कॉन्सर्ट के दौरान दिया फैंस को सरप्राइज, फैंस जोर से चिल्लाने लगे 'जीजू जीजू', वीडियो वायरल
Nick Jonas Mumbai Concert: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस की भारत में अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। अब हाल ही में वह अपने भाईयों के साथ भारत पहुंचे और एक इवेंट के दौरान दमदार परफॉर्मेंस दी। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
'द जोनस ब्रदर्स' ने मुंबई में लोलापालूजा म्यूजिक फेस्टिवल के जबरदस्त परफॉर्मेंस दी। साथ ही उन्होंने ऑडियंस के लिए एक से बढ़कर एक हिट गाने गाए। इस दौरान निक जोनस ने अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज भी दिया। जी हां उन्होंने 'मान मेरी जान' गाना गाया जिसे सुनकर कॉन्सर्ट के दौरान फैंस झूम उठे।

निक जोनस का उनके भाईयों के साथ इंडिया में पहला कॉन्सर्ट था। ऐसे में फैंस इसके लिए काफी एक्साइटेड थे। वहीं निक ने फैंस का ये एक्साइटमेंट दोगुना कर 'तू मान मेरी जान' गाना गाया जिसे सुनकर फैंस जोर-जोर से 'जीजू जीजू' उनको बुलाने लगे। निक का ये वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
हालांकि निक जोनस की भारत में यह पहली यात्रा नहीं है। वह पहले भी अपनी पत्नी और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के साथ भारत आ चुके हैं। वहीं कुछ फैंस उनकी इस यात्रा को मन्नारा चोपड़ा से जोड़ रहे हैं। फैंस का कहना है कि वह अपनी साली को सपोर्ट करने के लिए इंडिया आए हैं। बता दें, निक जोनस और उनके भाई Lollapalooza इवेंट में हिस्सा लेने के लिए भारत आए हैं।
बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2018 में ग्रैंड वेडिंग की थी।
इसके बाद कपल की बेटी मालती का साल 2022 में सेरोगेसी से जन्म हुआ। जिसके साथ एक्ट्रेस आए दिन सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। बता दें कि, शादी के बाद प्रियंका ने बॉलीवुड छोड़ हॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाई और आज वह ग्लोबल एक्ट्रेस हैं।












Click it and Unblock the Notifications