Purnia Lok Sabha Chunav: RJD उम्मीदवार बीमा भारती की बढ़ी मुश्किलें, दो PA 10 लाख कैश के साथ गिरफ्तार

RJD Candidate Bima Bharti PA Arrest: बिहार के पूर्णिया लोकसभा सीट पर देश भर की निगाह है। यहां त्रिकोणीय मुकाबला होने वाला है। एक तरफ़ पप्पू यादव निर्दलीय चुनावी ताल ठोक रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ़ एनडीए समर्थित जदयू के कुशवाहा चुनावी मैदान में हैं। इसके अलावा महागठबंधन की तरफ़ राजद की टिकट पर बीमा भारती चुनावी मैदान में हैं।

पूर्णिया में चुनाव प्रचार थमने के साथ ही पुलिस ने निष्पक्ष चुनाव के लिए जांच अभियान में तेज़ी ला दी है। इसी क्रम में राजद की टिकट पर चुनाव लड़ रही महागठबंधन प्रत्याशी बीमा भारती की मुश्किलें बढ़ती हुई नज़र आ रही हैं।

RJD Candidate Bima Bharti PA Arrested 10 Lakh Cash Seized in Purnia Lok Sabha Seat News

पुलिस ने बीमा भारती के दो पीए 10 लाख रुपये कैश के साथ पकड़ा है। वहीं हिरासत में लेकर रुपयों के सोर्स की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों की मानें तो बीमा भारती के पीए अरविंद जायसवाल और महावीर मंडल इस रुपये का इस्तेमाल मतदान के प्रलोभन में कर सकते थे।

इस पूरे मामले में मिली जानकारी के मुताबिक रुपौली थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरानर बीमा भारती की गाड़ी चेक की। इस दौरान उन्हें 10 लाख रुपये कैश मिले। वह दोनों कैश लेकर कहा जा रहे थे। इतनी भारी मात्रा में कैश कहां से आया। इन सब मामलों की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+