'तुम भूल जाओ सबको' बहन मन्नारा चोपड़ा के लिए क्यों प्रियंका ने कही ऐसी बात? फिनाले से पहले शेयर किया पोस्ट

Priyanka Chopra Mannara Chopra: सलमान खान का रियलिटी शो बिग-बॉस 17 के फिनाले को अब कुछ ही दिन बचे हैं। अब शो को उनके 5 कंटेस्टेंट मिल चुके हैं। जिसमें अंकिता लोखंडे, मुनव्वर फारुकी, अभिषेक कुमार, अरुण महाशेट्टी और मन्नारा चोपड़ा शामिल हैं। टॉप 5 कंटेस्टेंट अनाउंस होने के बाद अब प्रियंका चोपड़ा अपनी बहन के सपोर्ट में उतरीं।

मन्नारा चोपड़ा के फाइनल में पहुंचने के बाद उनकी बहन प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर एक्ट्रेस को शुभकामनाएं दी और साथ ही एक्ट्रेस ने उन्हें शो जीतने की नसीहत दी। अब देसी गर्ल का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

 Priyanka Chopra

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर कजिन मन्नारा चोपड़ा की फोटो शेयर की। एक्ट्रेस ने कैप्शन पर लिखा, 'अपना बेस्ट दो और बाकी सबको भूल जाओ'। इसके आगे एक्ट्रेस ने लिखा, Carpe Diem जिसका मतलब होता है कि अपने नाम कर लो दिन। खैर फैंस को अपनी बहन के लिए प्रियंका चोपड़ा का ये प्यार काफी पसंद आया।

इससे पहले प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर मन्नारा को फाइनल में पहुंचने की बधाई दी। उन्होंने कहा कि, 'हेलो मनारा। तुम्हें मेरी तरफ से ढेर सारी बधाइयां। आखिरकार तुम फिनाले तक पहुंच ही गई। मुझे तुम पर गर्व है। स्ट्रान्ग रहो और किसी को खुद को तोड़ने मत दो। तुम चोपड़ा गर्ल हो और बहुत मजबूत हो।'

मन्नारा चोपड़ा प्रियंका की कजिन बहन हैं। वह साउथ इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। अब फिल्मों के अलावा वह बिग-बॉस में काफी फेम हासिल कर चुकी हैं। बता दें कि, 28 जनवरी 2024 को बिग-बॉस 17 का फिनाले है। ये एपिसोड शाम के 6 बजे से शुरू होगा और सलमान खान विनर का नाम घोषित करेंगे। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार मन्नारा चोपड़ा को सपोर्ट कर रहे हैं। देखना होगा कि आखिर कौन इस शो का विजेता होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+