Lok Sabha Election 2024: राजस्थान में कंगना ने छतरी की छांव में किया रोड शो, गन्ने का जूस पीने रुके CM शर्मा
लोकसभा चुनाव 2024 में राजस्थान की 13 सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान है। चार जून को मतगणना है। आम चुनाव 2024 में राजस्थान की भीषण गर्मी भी उम्मीदवारों व स्टार प्रचारकों का इम्तिहान ले रही है।
राजस्थान में लोकसभा चुनाव 2024 में तेज धूप की बानगी रोजाना देखने को मिल रही है। कहीं स्टार प्रचारक गन्ने का जूस पीते नजर आए तो कहीं छतरी की छांव तले दिखे। गर्मी से बचने के लिए राजस्थान में प्रत्याशियों के सिर पर गमछा बांधने आम बात है।

कंगना को सताई जैसलमेर की धूप
हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भाजपा उम्मीदवार व बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत दूसरे चरण की मतदान वाली सीटों पर चुनाव प्रचार करने राजस्थान आईं। कंगना ने पाली, जोधपुर व बाड़मेर-जैसलमेर में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में रोड शोक किए। जैसलमेर में तेज धूप के बीच रोड शो में गर्मी ने कंगना के भी पसीने छूड़ा दिए। ऐसे में कंगना ने छतरी की छांव में रोड शो किया।
जालोर-सिरोही: सिर पर गमछा बांधे दिखे वैभव गहलोत
राजस्थान आम चुनाव 2024 के दूसरे चरण में पूर्व सीएम अशोक गहलोत की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत जालोर-सिरोही सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव प्रचार के दौरान नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली व कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी वैभव गहलोत उपलाखेजड़ा व जायदरा में ढोल पर हाथ आजमाए। इस दौरान तेज गर्मी से बचने के लिए वैभव गहलोत व जूली सिर पर गमछा बांधे नजर आए।
गन्ने का जूस पीने रुक गए सीएम भजनलाल
आम चुनाव 2024 में राजस्थान में सीएम भजनलाल शर्मा की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी हुई है। भजनलाल शर्मा चुनाव प्रचार करने में जुटे हैं, मगर भीषण गर्मी से ये भी हलकान हैं। बुधवार को भीलवाड़ा भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के बाद हेलीपैड के लिए रवाना हुए। काफिले के पास से गुजरते हुए गन्ने की रेहड़ी देख काफिले को रुकवा दिया और गन्ने का जूस पीने के बाद आगे बढ़े।












Click it and Unblock the Notifications