प्रियंका-परिणीति के बीच पड़ी फूट, शादी के बाद से नहीं हुई दोनों की मुलाकात! मन्नारा की पार्टी से भी रहीं गायब
Parineeti Chopra And Priyanka Chopra: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत आई हैं। उन्हें कई सारे इवेंट्स में देखा गया। वह हाल ही में अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन करने अपने पति निक जोनस के साथ पहुंची थीं। इसके अलावा वह अपने पूरे परिवार के साथ कजिन मन्नारा चोपड़ा की बर्थडे पार्टी में भी नजर आईँ। लेकिन इस पार्टी में परिणीति चोपड़ा शामिल नहीं हो पाई।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, जब से प्रियंका चोपड़ा भारत आई हैं उनकी एक भी बार अपनी कजिन परिणीति चोपड़ा से मुलाकात नहीं हुई। फैंस को तब शक हुआ जब मन्नारा की बर्थडे पार्टी में प्रियंका को इनवाइट किया गया लेकिन परिणीति चोपड़ा नहीं शामिल हुईं। इसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि शादी के बाद से परिणीति अपनी बहन से खफा हैं।

बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक सूत्रों ने खुलासा किया कि, मन्नारा प्रियंका के काफी करीब हैं। इसलिए उन्होंने अपने बर्थडे पार्टी में प्रियंका और निक जोनस को बुलाया था। वह अपनी बहन को पार्टी में पाकर काफी खुश थीं। लेकिन उन्होंने परिणीति चोपड़ा को नहीं इंवाइट किया था। इसकी कहीं ना कहीं वजह प्रियंका हो सकती हैं। जैसा कि अनुमान लगाया जा रहा है कि वह परिणीति की शादी में शामिल नहीं हुई थीं इसलिए एक्ट्रेस नाराज हैं।
हालांकि ये महज एक अफवाह है परिणीति चोपड़ा के पार्टी में ना होने की असल वजह क्या है इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि कारण ये भी बताया जा रहा है कि परिणीति इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म चमकीला के प्रमोशन्स में बिजी हैं। इसलिए वह बर्थडे पार्टी में शामिल नहीं हो पाईं।
बता दें कि, पिछले साल परिणीति चोपड़ा की शादी आप नेता राघव चड्ढा से हुई थी। फैंस को उम्मीद थी कि एक्ट्रेस अपनी बहन की शादी में जरूर आएंगी लेकिन किसी वजह से प्रियंका चोपड़ा शादी में नहीं आ पाईं। हालांकि इसके बाद से प्रियंका चोपड़ा को उनकी कजिन परिणीति के साथ एक भी बार नहीं देखा गया। जिसके बाद से दोनों के बीच मनमुटाव की खबरें सामने आ रही हैं। लेकिन दोनों एक दूसरे से क्यों नहीं मिले इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई।












Click it and Unblock the Notifications