प्रियंका चोपड़ा के बेडरूम में क्या कर रहे थे शाहिद कपूर? ऐसी हालत में खोला था दरवाजा और फिर......

Priyanka Chopra and Shahid Kapoor: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपना जलवा बिखेरने वली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा काफी फेमस हैं। वह अपनी दमदार एक्टिंग के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी सिंगर और एक्टर निक जोनस से शादी कर ली है और फिलहाल दोनों अपनी बेटी मालती मैरी के साथ अमेरिका में सेटेल्ड हैं।

प्रियंका चोपड़ा का अफेयर
आपको बता दें कि एक समय प्रियंका चोपड़ा का नाम बॉलीवुड के कई एक्टर्स के साथ जुड़ा चुका है। इनमें शाहिद कपूर, अक्षय कुमार और शाहरुख खान तक का नाम शामिल है। हालांकि प्रियंका चोपड़ा ने अपने से 10 साल छोटे निक जोनस से शादी करने सभी लोगों को हैरान कर दिया था।

priyanka chopra

शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा का रिश्ता
प्रियंका चोपड़ा का नाम बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर के साथ भी जुड़ा था। प्रियंका और शाहिद साल 2009 में रिलीज हुई फिल्म 'कमीने' में एकसाथ नजर आए थे। कहा जाता है कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं और उनके अफेयर की चारों तरफ चर्चा होने लगी थी।

प्रियंका चोपड़ा के घर पर छापा
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साल 2011 में इनकमटैक्स डिपार्टमेंट ने प्रियंका चोपड़ा के घर पर छापा मारा था। उस समय आईटी अधिकारियों के लिए प्रियंका के घर का दरवाजा शाहिद कपूर ने ही खोला था। ये बात चारों तरफ फैल गई थी।

शाहिद कपूर ने खोला था दरवाजा
कहा जाता है कि जब इनकमटैक्स डिपार्टमेंट के अधिकारी सुबह के समय प्रियंका चोपड़ा के घर पर छापा मारने पहुंचे थे तो एक्ट्रेस के घर का दरवाजा शाहिद कपूर ने खोला था। जानकारी के अनुसार शाहिद कपूर तौलिए में थे और दरवाजे पर आईटी के लोगों को देखते ही वह प्रियंका के बेडरूम में चले गए थे।

शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा घबरा गए थे
मीडिया रिपोर्टस की मानें तो इस रेड से शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा दोनों घबरा गए थे। हालांकि रजत शर्मा के शो आप की अदालत में प्रियंका चोपड़ा ने शाहिद कपूर के साथ अपने अफेयर की बात को स्वीकार नहीं किया था। उन्होंने साफ मना किया था कि शाहिद उनके घर पर नहीं थे।

प्रियंका ने कहा था- शाहिद मेरे दोस्त हैं
शो में प्रियंका चोपड़ा ने कहा था कि शाहिद कपूर उनके घर के बहुत पास रहते हैं। प्रियंका के घर से शाहिद का घर उस समय 3 मिनट की दूरी पर था। प्रियंका ने कहा था कि इनकमटैक्स अधिकारियों के लिए दरवाजा उनकी मेड रंजीता ने खोला था। वह इस छापे से काफी डर गई थीं तो उन्होंने अपने दोस्त और पड़ोसी शाहिद कपूर को अपने घर पर बुला लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+