मीरा चोपड़ा से बात नहीं करती बहन प्रियंका-परिणीति, एक्ट्रेस ने किया चौंकाने वाला खुलासा, कहा-'मेरी मदद नहीं...
Meera Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस से अब ग्लोबल स्टार बन चुकी प्रियंका चोपड़ा की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उनकी बहन परिणीति चोपड़ा भी जानी मानी बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। इसके अलावा प्रियंका और परिणीति की कजिन बहन और साउथ एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा इस समय बिग-बॉस 17 में खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी एक और कजिन हैं मीरा चोपड़ा जो कि एक्ट्रेस होने के बावजूद बहुत कम लाइमलाइट में रहती हैं।
प्रियंका और परिणीति की कजिन बहन मीरा चोपड़ा ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान दोनों बहनों संग बॉन्डिंग पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि बहनें होने के बावजूद प्रियंका और परिणीति के साथ खास नजदीकियां नहीं हैं। एक्ट्रेस ने कहा, 'जब मैंने इंडस्ट्री में कदम रखा था तो उन्होंने मेरी किसी भी तरह की मदद नहीं की थी जबकि हम अपने परिवार के बेहद करीब हैं।'

मीरा चोपड़ा ने सिद्धार्थ कन्नन को दिए एक इंटरव्यू में कहा, 'शुरुआत से ही दोनों बहनों के साथ मेरा करीबी रिश्ता नहीं था। जब इंडस्ट्री में तीन-चार बहने होती हैं तब आपको उनका सपोर्ट मिलता है, लेकिन मेरे साथ ऐसा नहीं हुआ। मैंने कभी मदद नहीं मांगी, और उनसे कभी मदद नहीं मिली। हालांकि मैं उनमें से नहीं हूं जो मदद के लिए कहे लेकिन वह खुद से भी कभी आगे नहीं आए।'
मीरा ने आगे यह भी बताया कि जब वह लोग छोटे थे तो उनका दोनों से काफी अच्छा बॉन्ड था। लेकिन वक्त के साथ काफी चीजें बदल गई हैं। एक्ट्रेस ने परिणीति चोपड़ा के साथ बॉन्ड पर बात की और कहा, 'हम दोनों के बीच काफी समय से बातचीत नहीं हुई है। उनके साथ मुझे कभी भी परिवार वाली फीलिंग नहीं आई। जबकि मैं प्रियंका के परिवार से काफी क्लोज हूं। लेकिन आज भी हमारे बीच वो बहनों वाली बॉन्डिंग नहीं है जिसे मैं काफी मिस करती हूं।'
आपको बता दें कि, मीरा चोपड़ा साउथ इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं। उन्होंने साल 2005 में टॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद फिल्म '1920 लंदन' से साल 2016 में बॉलीवुड डेब्यू किया। बीते दिनों वे संदीप सिंह निर्देशित फिल्म 'सेफ्ड' में नजर आईं। हालांकि इतने स्ट्रगल के बावजूद उन्हें इंडस्ट्री में खास पहचान नहीं मिल पाई।












Click it and Unblock the Notifications